फ्रांस ही नहीं रिटायरमेंट की उम्र को लेकर पूरी दुनिया में विवाद, जानिए भारत में क्या है क्या स्थिति?

दुनिया भर के देशों में काम करने वालों और रिटायर हो चुके लोगों के बीच का अनुपात तेजी से कम हो रहा है। इसी वजह से रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जा रही है। लेकिन इसका भरपूर विरोध हो रहा है।

retirement protest

फ्रांस में कानूनी तौर पर रिटायरमेंट की उम्र 62 से 64 साल हो गई है। पूरे देश में कर्मचारी सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं। इस फैसले के बाद देश में हिंसा भी बढ़ गई है। अब तक 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

फ्रांस की तरह ही कई देश हैं जो रिटायरमेंट की उम्र बढाने पर विचार कर रहे हैं। कई देश ऐसे हैं जिन्होंने इसे लेकर बदलाव भी किया है। माना जा रहा है कि फ्रांस की तरह ही अन्य देशों में भी पेंशन एज को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है।

सबसे ज्यादा उम्र में रिटायरमेंट का चलन डेनमार्क, ग्रीस, इटली, आइसलैंड और इजरायल में है। यहां रिटायरमेंट की उम्र 77 साल है। अमेरिका में ये उम्र 66 साल है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका में इस उम्र को एक साल और बढ़ाया जा सकता है।

ब्रिटेन और आयरलैंड ने तो भविष्य की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाकर 68 कर दिया है। वर्तमान में ब्रिटेन में रिटायरमेंट एज 66 साल है। ब्रिटेन में 2026 और 2028 के बीच चरणबद्ध तरीके से रिटायमेंट की उम्र को बढ़ाकर 67 और फिर 2044 और 2046 के बीच इसे 68 तक ले जाया जाएगा।

70 पार हो सकती है रिटायरमेंट एज

इतना ही नहीं इन सरकारों ने तो ये भी संकेत दिए हैं कि इस उम्र को भी वह और बढ़ा सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2060 के आसपास दुनिया के कई देशों में रिटायरमेंट की उम्रसीमा 70 साल के पार जा सकती है।

कई यूरोपीय देशों में रिटायरमेंट उम्र सबसे ज्यादा बढ़ाने का प्रस्ताव है, उसमें डेनमार्क, एस्तोनिया और इटली जैसे देश शामिल हैं। डेनमार्क इसे 65.5 वर्ष से बढ़ाकर 74 करना चाहता है तो एस्तोनिया 63.8 से 71 साल तो इटली में 67 से 71 करने का प्रस्ताव है। श्रीलंका में रिटायरमेंट की उम्र 55 है जो कि सबसे कम है।

भारत के पड़ोसी देश चीन में भी रिटायरमेंट एज बढ़ाने को लेकर विचार चल रहा है। वर्तमान में चीन में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्रसीमा 60, महिलाओं की 55 व कारखाने में काम करने वाली महिलाओं की रिटायमेंट की उम्रसीमा 50 साल है। चीन गिरती हुई अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए ऐसा करने जा रहा है।

तेजी से बुजुर्ग हो रही आबादी

यूरोप की जनसंख्या तेजी से बुजुर्ग होती जा रही है ऐसे में वहां लगभग देशों ने पेंशन संबंधी बदलाव किए हैं। लोगों के रिटायर होने के बाद पेंशन फंड पर दबाव बढ़ रहा है और सरकारों के लिए इसे देना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में सरकार चाहती है कि लोग और लंबे वक्त तक काम करें ताकि वे पेंशन की समस्या से कुछ राहत पा सकें। पेंशन समस्या की सबसे बड़ी वजह लोगों की जीवन प्रत्याशा का बढ़ना है।

वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले 30 सालों में ब्रिटेन में लोगों की उम्र 75 से 82 साल तक बढ़ गई है। लेकिन इससे सरकारों की समस्या ये बढ़ रही है कि काम करने वाले वर्करों की तुलना में रिटायर्ड लोगों की तादाद बढ़ने लगी है। इसके साथ ही कई देशों में अब बर्थरेट घट रहा है। जिससे असंतुलन पैदा हो गया है।

भारत में क्या है स्थिति?

भारत में रिटायमेंट की आयु विभिन्न सेक्टर और नियमों के मुताबिक अलग-अलग है। केंद्र सरकार द्वारा रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है वहीं राज्य सरकारो में यह 58 से 60 साल तक है। बिहार में तो कई विभागों में इसे 62 साल किया जा चुका है।

कई राज्यों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग भी सरकार से होती रही है। भारत में सुप्रीम कोर्ट के जज की रिटायरमेंट उम्र 65 साल है जबकि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लिए ये उम्र 62 साल है।

60 के दशक में भारत में रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 58 साल कर दी गई थी लेकिन फिर मई 1998 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 कर दिया था।

भारत में पुरानी पेंशन योजना को वाजपेई सरकार में 1 अप्रैल 2004 को बंद कर दिया गया था। इसे राष्ट्रीय पेंशन योजना से बदल दिया गया था। हालांकि अब पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय आंदोलन चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर समीक्षा की बात कही है।

आइसलैंड में सबसे अच्छा पेंशन सिस्टम

ग्लोबल पेंशन सिस्टम के अनुसार दुनिया में सबसे अच्छा पेंशन सिस्टम आइसलैंड में देखी जाती है। यह 84.7 के स्कोर के साथ शीर्ष रैंक पर है। इसके बाद नीदरलैंड का नंबर आता है। ग्लोबल पेंशन सिस्टम के चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट ने भारत को 41वें स्थान पर रखा है। इस लिस्ट में अमेरिका बीसवें नंबर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+