ट्रंप ने फिर दिया विवादित बयान, कहा मुसलमानों की होनी चाहिए प्रोफाइलिंग
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सबसे मजबूत उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने अब कहा है कि अमेरिका में अगर में अपराध और आतंकवाद को रोकना है तो मुसलमान नागरिकों की प्रोफाइलिंग होनी चाहिए। ट्रंप के मुताबिक इसको शुरू करने की दिशा में गंभीरतापूर्वक सोचना चाहिए।

क्या होती है प्रोफाइलिंग
प्रोफाइलिंग एक कानूनी शब्द है जिसका मतलब होता है नस्ल, जाति और धर्म से जुड़ी जानकारियों का पता लगाना। इन जानकारियों के आधार पर इस नतीजे पर पहुंचा जाता है कि क्या कोई व्यक्ति समाज के लिए खतरा हो सकता है या नहीं।
इंटरव्यू में कहीं प्रोफाइलिंग की बात
ट्रंप के इस बयान की भी निंदा शुरू हो गई है। उनके आलोचकों का कहना है कि ट्रंप के इस बयान सेमुस्लिम समुदाय में नफरत की भावना और बढ़ेगी। ट्रंप ने सीबीएस न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है।
इजरायल की तर्ज पर अमेरिका में प्रोफाइलिंग
इस इंटरव्यू में ट्रंप से ऑरलैंडो में एक गे क्लब में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए एक सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि क्या ट्रंप अमेरिका में मुस्लिम नागरिकों की प्रोइलिंग के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि इसे जल्द से जल्द शुरू करना होगा। उन्होंने कहा, अमेरिका को भी इजराइल और दूसरे देशों की तर्ज पर इस तरफ ध्यान देना होगा। हालांकि ट्रंप ने इस बात से इंकार किया कि वह प्रोफाइलिंग के समर्थक हैं।












Click it and Unblock the Notifications