अमेरिका में आज रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति के दावेदारों के बीच बहस, क्या विवेक रामास्वामी कर पाएंगे कमाल?
2024 Republican presidential debate: व्हाइट हाउस के लिए रिपब्लिकन पार्टी के अंदर दावेदारी को लेकर होने वाली बहस को लेकर आज शाम को सबसे बड़ी बहस आयोजित होने वाली है। बुधवार को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली बार प्राथमिक बहस का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बहस में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूद नहीं रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप का मानना है, कि वो इन बहसों से काफी उपर उठ चुके हैं और पार्टी ऐसी बहसों में वक्त बर्बाद कर रही है और उन्हें डायरेक्ट राष्ट्रपति चुनाव के लिए टिकट दे दिया जाए। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था, कि वो इस रेस में पहले से ही सबसे आगे चल रहे हैं, इसीलिए वो इस बहस में हिस्सा नहीं लेंगे।

रिपब्लिकन पार्टी के अंदर आज बहस
आज होने वाली इस बहस में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, भारतीय मूल के अरबपति कारोबारी विवेक रामास्वामी और पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस जैसे नाम शामिल हो रहे हैं, जो ध्यान आकर्षित करने के लिए स्पॉटलाइट का उपयोग करने की उम्मीद कर रहे हैं और माना जा रहा है, कि ये बहस, डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव की रेस से धक्के मारकर बाहर कर सकता है, जो अति-आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं।
अमेरिका में होने वाली ये टेलीविज़न बहसें, सफल चुनावी अभियानों के लिए लॉन्चपैड मानी जाती हैं और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीद कर रही है, कि इस बहस से एक उम्मीदवार उभरेगा, जो मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन, जो एक डेमोक्रेट हैं, उन्हें सत्ता से हटा सकता है।
कौन-कौन भाग ले रहा है?
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से बहस में हिस्सा लेने के लिए जो नियम और शर्तें तय की गई थीं, उसके आधार पर आठ उम्मीदवार इस बहस में भाग लेने के काबिल घोषित किए गये हैं।
जो उम्मीदवार बहस के लिए फिट घोषित किए गये हैं, उनमें फ्लोरि़डा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, माइक पेंस और विवेक रामास्वामी के साथ-साथ दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजदूत निक्की हेली, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी, नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डौग बर्गम और अर्कांसस के पूर्व गवर्नर आसा हचिंसन शामिल हैं।
इस बहस में शामिल होने के लिए अनिवार्य शर्तों में उम्मीदवार के पास कम से कम 20 राज्यों से 40 हजार यूनिक डोनर्स होना जरूरी होता है। उन्हें तीन राष्ट्रीय चुनावों या दो राष्ट्रीय चुनावों में कम से कम 1 प्रतिशत समर्थन मिला होना जरूरी होता है, साथ ही एक प्रमुख प्रारंभिक राज्य में सर्वेक्षण में भी शामिल होना जरूरी होता है।
ट्रम्प भी उन मानकों पर खरे उतरे, लेकिन उन्होंने बहस में भाग लेने से इनकार कर दिया।
सभी प्रतिभागियों को बहस से 48 घंटे पहले तक दस्तावेज़ जमा करना होता है, ताकि कि वे अपनी योग्यताएं साबित कर सकें।
वहीं, बहस शुरू होने से पहले हर एक दावेदार को लॉयल्टी दस्तावेज पर दस्तखत करना जरूरी होता है, जिसमें ये कहा गया होता है, कि जो भी विजयी उम्मीदवार होगा, उसे वो हर हाल में समर्थन देंगे।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
हालांकि कुछ भी निश्चित नहीं है, बहस का विषय, अमेरिका में अपराध से लेकर आप्रवासन से लेकर एलजीबीटीक्यू अधिकारों तक हो सकते हैं।
गर्भपात के अधिकार को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है, क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी ने इस प्रक्रिया को प्रतिबंधित करने और यहां तक, कि उस पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों का नेतृत्व किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति पेंस ने हाल ही में संकेत दिया था, कि वह राष्ट्रव्यापी गर्भपात प्रतिबंधों को अपनाने में उनकी हिचकिचाहट पर अन्य उम्मीदवारों को चुनौती दे सकते हैं, हालांकि आलोचकों ने चेतावनी दी है, कि यह मुद्दा रिपब्लिकन विरोधियों के लिए एक ताकत है।
शिक्षा पर भी चर्चा होने की उम्मीद है, क्योंकि मॉम्स फॉर लिबर्टी जैसे रूढ़िवादी समूह क्लासरूम कंटेट पर और ज्यादा नियंत्रण के लिए जोर दे रहे हैं, जिससे सेंसरशिप के बारे में बहस छिड़ गई है।
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बहस हो सकती है, क्योंकि उनके ऊपर कई आपराधिक मामले चस रहे हैं, और कई रिपब्लिकन मतदाता उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार मानते हैं। कुछ उम्मीदवार पहले ही निर्वाचित होने पर उन्हें माफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लिहाजा, ये एक हॉट टॉपिक हो सकता है।
बहस को होस्ट कौन करेगा?
कंजर्वेटिव मीडिया नेटवर्क फॉक्स न्यूज इस बहस की मेजबानी कर रहा है, जिसके होस्ट एंकर ब्रेट बेयर और मार्था मैक्कलम होंगे।
फॉक्स न्यूज के लिए व्हाइट हाउस के पूर्व संवाददाता, ब्रेट बेयर अब इसके शाम के समाचार शो स्पेशल रिपोर्ट की मेजबानी करते हैं। इस बीच, मैक्कलम समाचार टॉक शो द स्टोरी की मेजबानी करते हैं। फॉक्स न्यूज में शामिल होने से पहले, वह एनबीसी और उसके सहयोगियों के लिए काम करती थीं।
वहीं, अमेरिकी मीडिया ने संकेत दिया है, ट्रम्प ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए और बहस को काउंटक करने के लिए एक इंटरव्यू रिकॉर्ड किया है, जिसे कथित तौर पर टकर कार्लसन ने लिया है, जिन्हें पिछले दिनों फॉक्स न्यूज से निकाल दिया गया था।
बहस की शुरूआत कब होगी?
दो घंटे की ये बहस बुधवार को यूएस ईस्ट कोस्ट पर रात 9 बजे (01:00 GMT गुरुवार) शुरू होती है और उस रात 11 बजे (03:00 GMT गुरुवार) समाप्त होने की उम्मीद है। भारतीय समय के मुताबिक, ये बहस रात 8 बजे होगी।
बहस कैसे देखा जा सकता है?
इस बहस को अमेरिका में फॉक्स न्यूज चैनल और फॉक्स बिजनेस नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह फॉक्स न्यूज ऑडियो सहित नेटवर्क के अन्य प्लेटफार्मों पर कवरेज के साथ, सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म फॉक्स नेशन और वेबसाइट फॉक्सन्यूज.कॉम पर भी स्ट्रीम होगा।
रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के अनुसार, रंबल, रूढ़िवादियों के बीच लोकप्रिय एक ऑनलाइन वीडियो प्लेटफ़ॉर्म पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
आगे क्या होने वाला है?
फॉक्स न्यूज 27 सितंबर को दूसरी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस का प्रसारण करने वाला है।
यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के सिमी वैली में रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन और इंस्टीट्यूट में होगा - जो आधुनिक अमेरिकी कंजर्वेटिव विचारधारा के जनक माने जाते हैं। रीगन ने 1981 से 1989 तक राष्ट्रपति के रूप में काम किया और उन्हें अमेरिकी राजनीति में दक्षिणपंथी बदलाव शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications