Video: अमेरिकी सीनेटर ने ट्रांसजेंडर महिला से निजी अंग पर पूछा भद्दा सवाल, मिला मुंहतोड़ जवाब
अमेरिका में ट्रांसजेंडर लोगों और LGBTQ समुदायों के अधिकारों को लेकर कई कानून बनाए गये हैं और समय समय पर उन कानूनों में संशोधन कर और मजबूत किया जाता रहा है।

America News: डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक सीनेटर ने एक ट्रांसजेंडर महिला से एक सुनवाई के दौरान बेहद भद्दा सवाल पूछा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक रिपब्लिकन सांसद ने एक ट्रांसजेंडर-विरोधी बिल के बारे में लेजिस्लेटिव हियरिंग के दौरान एक ट्रांसजेंडर महिला से उसके जननांग के बारे में सवाल पूछा है, जिसके बाद सीनेटर को मुंह पर ही करारा जवाब दिया गया है। इस बिल का मकसद नाबालिगों के लिंग-पुष्टि देखभाल को प्रभावी ढंग से लागू करना है और इस दौरान हियरिंग में कई अमेरिकी नेता मौजूद थे, जब ये बेहूदा सवाल ट्रंप की पार्टी के सीनेटर ने ट्रांसजेंडर महिला से सवाल पूछा।
ट्रांसजेंडर महिला से बेहूदा सवाल
अर्कांसस के सीनेटर मैट मैककी ने ट्रांसजेंडर महिला से ये सवाल पूछा है, जिसके बाद वहीं पर उनकी काफी आलोचना शुरू हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान एक ट्रांसजेंडर स्वास्थ्य विशेषज्ञ महिला को बुलाया गया था और इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर ने उनसे उनके निजी अंग को लेकर सवाल पूछा। अर्कांसस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से इस पूरी घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें सीनेटर मैककी को ट्रांसजेंडर महिला हर्ज़िग से उनके जननांग पर सवाल पूछते सुना जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है, कि सीनेटर मैककी ट्रांसजेंडर महिला से पूछ रहे हैं, कि "क्या आपके पास लिंग है?" सीनेटर मैककी ने इस सवाल से ठीक पहले महिला से पूछा था, कि क्या वो ट्रांसजेंडर हैं, जिसपर महिला कहती हैं, कि 'हां मैं ट्रांस हूं।' उसके बाद सीनेटर पूछते हैं, कि "क्या आपके पास पेनिस है?" ये सवाल सुनते ही महिला कुछ देर के लिए असहज हो जाती है।
फार्मासिस्ट है ट्रांसजेंडर महिला
ट्रांसजेंडर महिला हर्जिग एक फार्मासिस्ट है और सीनेटर मैककी के सवाल को सुनकर वो कुछ देर तक शॉक्ड रही और फिर उसने खुद को संभालते हुए कहा, कि "यह एक भयानक सवाल है।" महिला का उत्तर सुनकर सीनेटर मैककी बेशर्म बने रहे और उन्होंने फिर से कहा, कि "आपकी ही वजह से ये टॉपिक इस बहस में आया है।" जिसपर बोलते हुए हर्जिग ने कहा, "मुझे नहीं पता, कि अभी मेरे अधिकार क्या हैं, लेकिन यह सवाल बेहद खराब था।" हर्जिग ने आगे कहा, कि "मैं एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हूं और एक डॉक्टर हूं और आपको मेरे साथ उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए"।
'सवाल ने मुझे शॉक्ड कर दिया'
Recommended Video

बिजनेस इनसाइडर से बात करते हुए, ट्रांसजेंडर महिला ग्वेन्डोलिन हर्ज़िग ने कहा, कि वो सीनेटर का सवाल सुनकर शॉक्ड हो गई और उसे ऐसा लग रहा था, जैसे वो जम गई है। उन्होंने कहा, कि "मुझे समझ नहीं आ रहा था, कि मैं इस सवाल का जवाब कैसे दूं।" उन्होंने आगे कहा, कि "एक डॉक्टर होने के नाते, वह सुनवाई में एक प्रोफेशनल की तरह व्यवहार किए जाने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन ये सवाल मेरे लिए के रूप में व्यवहार किए जाने की उम्मीद करती थी, लेकिन इसके बजाए मेरे लिंग पर सवाल पूछा गया, जिसने मुझे अंदर से हिला दिया। ये काफी अमानवीय सवाल था।" उन्होंने कहा, कि "क्या इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, कि मेरा प्रोफेशन क्या है और एक इंसान के तौर पर मैं क्या काम करती हूं, मेरे जननांगों को लेकर मुझे टारगेट करना और मुझे डाउनग्रेड करना काफी भयानक था।"












Click it and Unblock the Notifications