ट्रंप ने कहा बुरा व्यक्ति था सद्दाम लेकिन आतंकियों को मारकर किया अच्छा काम
वॉशिंगटन। रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इराक के पूर्व नेता सद्दाम हुसैन की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा है कि सद्दाम हुसैन ने आतंकियों को मारा और आतंकियों को मारकर उसने काफी अच्छा काम किया था। कुछ माह
पहने भी ट्रंप ने सद्दाम के साथ ही साथ लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी की भी तारीफ की थी।

सद्दाम ने किया एक अच्छा काम
ट्रंप ने एक रैली के दौरान कहा, 'सद्दाम हुसैन वाकई एक बुरा आदमी था। लेकिन उसने एक काफी अच्छा काम किया जिसके बारे में दुनिया नहीं जानती है। उसने आतंकियों को मारा।'
ट्रंप ने कहा कि सद्दाम कभी भी आतंकियों के अधिकार की बात नहीं करते थे और ना ही उनसे बात करते थे। वह बस इतना जानते थे कि ये आतंकी और इन्हें खत्म करना ही होगा।
ट्रंप ने इराक को 'आतंकवाद का हार्वर्ड' की संज्ञा भी दी। वहीं अमेरिकी कांग्रेस के स्पीकर पॉल रेयान ने कहा कि सद्दाम 20वीं सदी के सबसे दुष्ट लोगों में से ही एक था।
क्या कहा था पिछले वर्ष
ट्रंप ने पिछले वर्ष अक्टूबर में कहा था कि आज अगर सद्दाम और गद्दाफी जिंदा होते तो शायद दुनिया ज्यादा सुरक्षित रहती। ट्रंप ने सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि इराक और लीबिया पर नजर डाली जाए तो यह कहा जा सकता है कि आज दुनिया की हालत इतनी बदतर नहीं हुई होती।
ट्रंप के मुताबिक इराक में कभी एक भी आतंकी नहीं हुआ करता था क्योंकि सद्दाम हुसैन तुरंत ही आतंकी को मार डालते थे।












Click it and Unblock the Notifications