डोनाल्ड ट्रंप ने कहा सेक्स टेप में शामिल हैं पूर्व मिस यूनिवर्स
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व मिस यूनिवर्स एलिसिया मचाडो पर हमला बोला है। इस बार ट्रंप ने मचाडो पर सेक्स टेप में शामिल होने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने इस बार मचाडो पर ट्विटर के जरिए हमला बोला है।

30 सितंबर को किया ट्वीट
30 सितंबर की रात तीन बजे ट्रंप ने ट्विटर पर एलिसिया मचाडो पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'क्या हिलेरी ने एलिसिया को अमेरिकी नागरिक बनने में इसलिए मदद की ताकि वह उनका प्रयोग बहस में कर सके?' हालांकि ट्रंप ने अपने इस
आरोप को किसी भी तरह के सबूत के साथ पेश नहीं किया है।
क्या हुआ था पिछले दिनों
हाल ही में ट्रंप और क्लिंटन के बीच राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस हुई है। इस बहस को अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली डिबेट बताया गया है। इस बहस में हिलेरी क्लिंटन की ओर से वेनेज़ुएला सुंदरी एलिसिया मचाडो का
नाम सामने लाया गया जिन्हें मई 1996 में मिस यूनिवर्स के ताज से नवाजा गया था।
क्या कहा था क्लिंटन
क्लिंटन ने एलिसिया का नाम लेते हुए कहा था कि ट्रंप वह व्यक्ति है जिन्होंने महिलाओं को किस किस नाम से नहीं पुकारा। उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक महिला के बारे में बहुत ही बुरी बात कही थी।
उस महिला का नाम एलिसिया मचाडो है और अब वह अमेरिकी नागरिक है जो कि आने वाले नवंबर में शर्तिया वोट डालने वाली है।
ट्रंप ने मचाडो के लिए क्या कहा
आपको बता दें कि ट्रंप ने वर्ष 1996 में एलिसिया द्वारा मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उनके बढ़ते वजन पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'मिस पिगी' और 'ईटिंग मशीन' जैसे शब्दों से पुकारा था।
ट्रंप उस समय मिस यूनिवर्स प्रोग्राम के को-ओनर थे। 27 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए पहले डिबेट में एलिसिया का नाम उछलने के बाद ट्रंप ने शुक्रवार रात नया ट्वीट किया।












Click it and Unblock the Notifications