राष्ट्रपति पुतिन ने चुपके से की शादी! प्रेमिका की नई तस्वीरों में दिखा ये 'सीक्रेट साइन'

मास्को, 23 अप्रैल: व्लादिमीर पुतिन का कथित प्रेमिका एलीना काबेवा इस सप्ताह मास्को में एक बार फिर देखी गई हैं। अहम बात ये है कि, सामने आई इन फोटो में एलीना काबेवा ने शादी की अंगूठी पहन रखी है। जिसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि उसने रूसी राष्ट्रपति से छिपकर शादी कर ली है। पिछले महीने, यह दावा किया गया था कि जिमनास्ट और ओलंपिक पदक विजेता एलीना अपने बच्चों के साथ एक आलीशान स्विस विला में छिपी हुई थी। एलीना को पुतिन की पत्नी बताया जाता है और कथित तौर पर रूसी राष्ट्रपति के साथ उनके कई 'गुप्त' बच्चे हैं।

जूनियर रिदमिक जिम्नास्टिक रिहर्सल में दिखी एलीना

जूनियर रिदमिक जिम्नास्टिक रिहर्सल में दिखी एलीना

ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं कि, साइबेरिया में एक भूमिगत बंकर में पुतिन और उनके आंतरिक घेरे में छिपी हो सकती है। एलीना काबेवाको मॉस्को में एक जूनियर रिदमिक जिम्नास्टिक रिहर्सल में देखा गया। वह कई हफ्तों बाद सार्वजनिक तौर पर देखी गई हैं। क्रेमलिन द्वारा पुतिन और उनसे जुड़े लोगों की तस्वीरों को शेयर करने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद ट्रेनर एकातेरिना सिरोटिना ने इंस्टाग्राम पर एलीना की तस्वीरें साझा की हैं।

उंगली में दिखा रहस्यमयी बैंड

उंगली में दिखा रहस्यमयी बैंड

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 38 वर्षीय एलीना काबेवा को चैरिटी कार्यक्रम से पहले इस सप्ताह मास्को के वीटीबी एरिना में एक जूनियर जिमनास्टिक रिहर्सल में फिर से देखा गया है। यूक्रेनी टैब्लॉइड्स जिमनास्टस के साथ वायरल हो रही तस्वीर में कबाएवा की दाहिनी उंगली पर एक छोटा "अंगूठी" जैसा बैंड दिखाई दे रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि पुतिन ने चुपके से शादी कर ली। रूस में विवाहित जोड़ों के लिए अपने दाहिने हाथ की तीसरी उंगली में शादी की अंगूठी पहनने का रिवाज है।

एलीना ने करायी चेहरे की सर्जरी

एलीना ने करायी चेहरे की सर्जरी

मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहीं वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर एक और अफवाह उड़ रही है कि, एलीना ने कॉस्मेटिक सर्जरी करायी है। एलीना के चहरे में लोगों की कई बदलाव भी नजर आ रही हैं। एलीना की नई तस्वीरों के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व जिमनास्ट ने अपने चेहरे का बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है। वही रुसी कॉस्मोपॉलिटन के मुताबिक एलीना ने कॉस्मेक्टिक्स सर्जरी करवाई है।

 स्विट्जरलैंड में सिक्रेट नाम से रह रही थीं एलीना

स्विट्जरलैंड में सिक्रेट नाम से रह रही थीं एलीना

इससे पहले स्विस सरकार ने मार्च में कहा था कि, उनके पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि, एलीना उनके देश में रह रही हैं। रूसी भाषा के टैब्लॉयड के मुताबिक एलीना का चेहरा तब बदला गया जब वे पब्लिक की नजरों से दूर थीं। वहीं बल्गेरियाई टैब्लॉइड साइट 24 चासा ने दावा किया है कि, पुतिन की गर्लफ्रेंड स्विट्जरलैंड में है। जो ये जानता है कि, एलीना और उनके बच्चे यहां है, उन्होंन उस जगह को सीक्रेट रखा है।

जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद गायब हो गई थीं एलीना

जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद गायब हो गई थीं एलीना

पेजसिक्स ने हाल ही में दावा किया था कि, पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट के सभी बच्चे कथित तौर पर स्विट्जरलैंड में पैदा हुए हैं और उनके पास स्विस पासपोर्ट हैं। माना जाता है कि काबेवा के पास अलग-अलग नामों से कई पासपोर्ट हैं। 2008 में पुतिन और काबेवा के बीच अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं, जब वह क्रेमलिन समर्थक सांसद के रूप में काम कर रही थीं। स्विट्जरलैंड के लुगानो में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद वह सभी पब्लिक लाइफ से गायब हो गईं और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना और इंटरव्यू देना बंद कर दिया।

साइबेरिया में गुप्त जगह पर रह रही हैं एलीना

साइबेरिया में गुप्त जगह पर रह रही हैं एलीना

पूर्व पत्नी ल्यूडमिला शकरेबनेव के साथ पुतिन के दो वयस्क बच्चे हैं और उन्होंने पहले काबेवा के साथ रोमांटिक संबंध होने से इनकार किया है। कथित तौर पर काबेवा के साथ उनके चार बच्चे हैं, जो उनसे 31 साल छोटे हैं। राजनीतिक वैज्ञानिक वालेरी सोलोवी ने पहले अनुमान लगाया था कि वह पुतिन के साथ साइबेरिया में एक भूमिगत "नवीनतम विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लैस बंकर" में हो सकती हैं। मेरी जानकारी के अनुसार, वह रूसी संघ में, बिल्कुल सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि रूसी राष्ट्रपति अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+