जांच में खुलासा, MH-17 क्रैश में रूस का हाथ
नई दिल्ली। 2014 में 298 लोगों को लेकर जा रहे एमएच-17 विमान को रूस समर्थक उक्रेन ने विद्रोहियों ने गिराया था। एक जांच में खुलासा हुआ है कि इस पर दागी गई मिसाइल रुस से विद्रोहियों कर पहुंची थी।

17 जुलाई 2014 को मलेशिया जेट एयरवेज का विमान आमस्टरडेम से मलेशिया के लिए उड़ा था, जो यूक्रेन में क्रैश हो गया था। 298 जिंदगियां इस हादसे की भेट चढ़ गई थीं।
इस पूरे मामले में डच अधिकारी की अगुवाई में एक टीम इस मामले की जांच कर रही है। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस तरह के पर्याप्त सबूत हैं जिनसे ये साबित होता है प्लेन पर दागी गई मिसाइल रुस समर्थक यूक्रेन के विद्रोहियों का कारनामा था।
रिरपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी यूक्रेन से बक मिसाइल विमान पर दागी गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि जिस मिसाइल से विमान को गिराया गया उसे रूस ने ही लॉन्च किया था।
रूस ने आरोपों को नकारा
पिछले साल भी एक डच अधिकारी ने ये बात कही थी कि विमान पर रूस से आई बक मिसाइल से हमला किया गया। वहीं रूस ने इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया है।
रूस की सेना की तरफ से कहा गया है कि मिसाइल को पूर्वी यूक्रेन से नहीं दागा गया। इस बात के सबूत जांचकर्ताओं को उपलब्ध भी कराए गए हैं।
वहीं उक्रेन के विद्रोहियों ने भी विमान पर मिसाइल दागने की बात का खड़न किया है। विद्रोहियों की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि पूर्वी यूक्रेन से विमान पर कोई हमला नहीं किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications