2030 तक हर साल 55 लाख महिलाओं की जान लेगा कैंसर: रिपोर्ट

गरीब और मध्यम वर्ग में तेजी से पैर पसार रहा है कैंसर।

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक हर साल करीब 55 लाख महिलाओं की मौत कैंसर की वजह से हो जाया करेगी। ये आबादी एक पूरे देश डेनमार्क की जनसंख्या के बराबर है।

cancer

फार्मास्युटिकल कंपनी मैर्क अमेरिकन कैंसर सोसायटी ग्लोबल हेल्थ ने मिलकर महिलाओं में कैंसर के बढ़ रहे खतरे पर रिपोर्ट तैयार की है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2030 के इस आंकड़े को देखते हुए दो दशक से भी कम समय में कैंसर के मामलों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आबादी में इजाफे के साथ गरीब और मध्यम आय वाले देशों में कैंसर से मरने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक होगी।

गरीब औरतें होती हैं ज्यादा शिकार

रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर से कम उम्र में ही मौतें होती हैं। इसका परिवार और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक भार पड़ता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व भर में हर सात में से एक महिला की मौत कैंसर की वजह से होती है। दुनिया भर मे हृदय रोगों के बाद सबसे ज्यादा मौतें कैंसर से होती हैं।

रिपोर्ट कहती है, गरीब देशों में अमीर देशों के मुकाबले कैंसर के कम मामलों का ही पता चल पाता है और अधिक लोगों की मौत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+