Imran Khan Arrest: पूर्व पत्नी ने इमरान खान को दिलाई पुराने पापों की याद, जानिए रेहम खान ने क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जिसे उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने गैरकानूनी करार दिया है।

Reham Khan on Imran Khan Arrest: इमरान खान का नाम लिए बगैर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा है, कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत प्रतिशोध नहीं है और उनकी एकमात्र चिंता पाकिस्तानियों की सुरक्षा है।
रेहम खान का ये बयान इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद आया है, हालांकि उन्होंने अपने बयान में इमरान खान का नाम लेकर कोई बात नहीं कही है।
रेहम खान ने लिखा, कि "अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने और हमारे पूरे इतिहास में अराजकता पैदा करने के लिए बाहरी ताकतों द्वारा व्यक्तियों का इस्तेमाल किया गया है। हमें अपना रास्ता बदलने की जरूरत है।" रेहम ने आगे लिखा है, कि "यह खुशी का मौका नहीं है, बल्कि यह देखने का पल है, कि 2018 में जिन लोगों ने जश्न मनाया था, वे आज शोक मना रहे हैं।"
आपको बता दें, कि रेहम खान ने 2018 का जिक्र कर इमरान खान को वो दिन याद कराने की कोशिश की है, जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे और उनके शासनकाल में कई बड़े पाकिस्तानी नेताओं को इसी तरह से जेल भेजा गया था।
जेल में गुजरी इमरान खान की रात
70 वर्षीय इमरान खान ने बीती रात हिरासत में बिताई है, क्योंकि उन्हें अदालत से जमानत नहीं मिली थी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को 'कानूनी' बताया है। बुधवार को उन्हें नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (NAB) की अदालत में पेश किया जाना जाएगा।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने कहा है, कि वह "इमरान खान को कम से कम चार से पांच दिनों तक हिरासत में रखने की पूरी कोशिश करेगा"। एनएबी के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, कि "हम अदालत से 14 दिनों की अधिकतम शारीरिक रिमांड मांगेंगे।"
रिपोर्ट में कहा गया है, कि इमरान खान को एनएबी के रावलपिंडी क्षेत्रीय मुख्यालय में "आरामदायक माहौल" में हिरासत में रखा गया है। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आरोपों के बावजूद कि वह अचानक गिरफ्तारी की प्रक्रिया में घायल हो गए थे। NAB ने कहा है, कि इमरान खान के साथ कठोर व्यवहार नहीं किया जाएगा और केवल मामले में उनकी कथित संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Recommended Video

आपको बता दें, कि यह मामला अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़ा है, जिसके सह-स्वामित्व इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के पास है।
वहीं, रेहम खान पाकिस्तान की राजनीति में बहुत चर्चित नाम रही हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी 10 महीने की शादी (2005) के टूटने के बाद इमरान खान के बारे में कई राज खोले थे। पाकिस्तानी-ब्रिटिश टेलीविजन पत्रकार ने 2022 में मॉडल और अभिनेता मिर्जा बिलाल बेग से शादी की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications