कश्मीर मुद्दे पर घिरे इमरान खान पर अब पूर्व पत्नी रेहम ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात
कश्मीर मुद्दे पर घिरे इमरा पर अब पूर्व पत्नी रेहम ने कसा तंज, कही ये बात
इस्लामाबाद। कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान में हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। लगातार पाकिस्तान की इमरान सरकार के नुमाइंदे इस मुद्दे पर गीदड़भभकी देने या फिर टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि, इन सबके बावजूद इमरान सरकार पर अपने ही निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर अब उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने निशाना साधा है। रेहम खान ने यहां तक कह दिया कि इमरान की प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में हैं, उन्हें हटाया जाता है तो विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी उनकी जगह लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रेहम खान का वीडियो वायरल
रेहम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसी में रेहम ने इमरान खान पर निशाना साधा है। दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान में 'कश्मीर आवर' का आयोजन किया गया। इमरान खान की अपील पर पाकिस्तान की जनता ने आधे घंटे तक मार्च निकाला और भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कश्मीरियों के समर्थन में निकाले गए इस मार्च का भी रेहम ने मजाक उड़ाया। रेहम खान ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को देखकर ऐसा लगा कि जैसे उन्हें इस काम के लिए मजबूर किया गया था। हालांकि, कुछ ने कश्मीर के लिए जरूर ये मार्च स्वेच्छा से किया था।

भारत से आ रही बदली आवाजें
वायरल हुए वीडियो में रेहम ने आगे कहा, 'अब भारत से भी आवाजें आ रही हैं- जम्मू और कश्मीर क्या है, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेने की मांग उठने लगी है। पीओके को लेकर आधिकारिक स्तर पर ट्वीट किए जा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान कुछ करने में सक्षम नहीं है। वे (पाकिस्तानी) कश्मीर के लिए आधे घंटे भी खड़े नहीं रह सके, इसलिए मुझे यह कहना पड़ रहा है कि अगर भारत पीओके लेने के लिए बढ़ता है तो वे (पाकिस्तान) क्या कर सकते हैं? हां, वे कुछ नहीं कर सकते हैं।' इसके बाद वायरल वीडियो में वो हंसते हुए नजर आती हैं।

मोदी की तारीफ भी की
बता दें कि पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक रेहम पेशे से पत्रकार हैं। वह इमरान की दूसरी पत्नी रह चुकी हैं। रेहम खान ने कोई पहली बार इमरान खान पर निशाना नहीं साधा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी और पाकिस्तान की सरकार और इमरान को कश्मीर मसले पर फटकारा था। रेहम ने इमरान पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि इमरान इस बात से बखूबी वाकिफ थे कि मोदी, कश्मीर पर एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। रेहम ने कहा था कि इमरान ने कश्मीर पर पीएम मोदी के साथ एक सीक्रेट डील की है।












Click it and Unblock the Notifications