हार्ट के लिए 'रेड मीट' उतना खतरनाक नहीं है! जितना कि दूध-फल जैसी ये 6 अच्छी चीजें नहीं खाना

रेड मीट या लाल मांस को हृदय रोगियों के लिए एक तरह से दुश्मन समझा जाता रहा है। स्वस्थ लोगों को भी लाल मांस के ज्यादा सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, एक नई रिसर्च ने इस सोच को बदलने के लिए मजबूर कर दिया है।

इस रिसर्च के मुताबिक अगर आप अनप्रोसेस्ड रेड मीट खाते हैं तो यह आपको उनका नहीं पहुंचा सकता, जितना कि अगर आप 6 अच्छी चीजों का सेवन नहीं करते हैं या उससे परहेज करते हैं। ये शोध पिछले हफ्ते ही यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

red meat and heart disease vs healthy food

बहुत लंबी रिसर्च के बाद सामने आए नतीजे
स्वस्थ हृदय के लिए अच्छे भोजन को लेकर जो नई रिसर्च सामने आई है, वह 80 देशों में 25 साल तक हुए शोध के का नतीजा है। इस शोध के लिए 21 देशों में 1,47,642 लोगों के खाने-पीने की आदतें और उनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हृदय गति रुकने के मामलों का विश्लेषण किया गया है।

सेहतमंद खाना खाने का असर
9.3 साल तक के फॉलोअप का जो परिणाम सामने आया, उसके मुताबिक इनमें 15,707 मौतें दर्ज की गईं। जबकि 40,764 हृदय रोग से संबंधित विभिन्न घटनाएं सामने आई हैं। जब सारे आंकड़ों की तुलना सबसे कम सेहतमंद खानों के साथ की गई तो सेहतमंद खाना खाने वालों में मौत का जोखिम 30% कम हो गया। वहीं कार्डियोवैस्कुलर डिजीज की आशंका 18% कम हो गई, हार्ट अटैक की आशंका 14% कम हुई और स्ट्रोक की संभावना 19% कम हो गई।

ज्यादा मात्रा में रेड मीट खाने से परेशानी- डॉक्टर
मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर ब्रायन पिंटो ने टीओआई से कहा है, 'ज्यादा मात्रा में रेड मीट खाने से संभवत: परेशानी होगी....इसके लिए जो तेल हम इस्तेमाल करते हैं और दोबारा इस्तेमाल करते हैं, वह खतरनाक है। यह भी है कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटेक्टिव फूड जैसे कि फली (legume) नहीं खाते।'

कुपोषण की वजह से ज्यादा मौतें और सीवीडी-डॉक्टर
कनाडा के मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के सीनियर ऑथर और प्रोफेसर सलीम युसूफ ने कहा, 'जिन इलाकों में खाने की गुणवत्ता खराब है, जैसे कि दक्षिण एशिया में इसकी ज्यादा आशंका है। वहां कैलोरी इंटेक कम थी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट ज्यादा ली जा रही थी। इससे पता चलता है कि कई मौतें और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (सीवीडी) कुपोषण की वजह से हुईं।'

ये 6 अच्छी चीजें खाएं, हृदय को बचाएं- रिसर्च
इस आधार पर बताया गया है कि हमें अपने हृदय को फिट रखने के लिए अपने खाने में किन 6 अच्छी चीजों को किस मात्रा में निश्चित तौर पर शामिल करना चाहिए।

  • 1) रोजाना 2 से 3 बार फल जरूर खाएं
  • 2) प्रतिदिन 2 से 3 बार सब्जियों का सेवन करें
  • 3) हफ्ते में सातों दिन मेवे या ड्राई फ्रूट्स खाएं
  • 4) हर हफ्ते 3 से 4 बार फली (legume) का सेवन करें
  • 5) हफ्ते में 2 से 3 बार मछली जरूर खाएं
  • 6) हर हफ्ते 14 बार डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें। खासकर पूर्ण वसा वाला। लेकिन, बटर या फेंटी हुई मलाई (whipped cream) नहीं।

भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 272 मौतों का कारण कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होती है। जबकि, वैश्विक औसत 235 ही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश में अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़ गए हैं, जिसके ज्यादातर शिकार कम उम्र के लोग होते देखे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+