भारत में सूखे तो अमेरिका में बाढ़ से परेशान लोग
ह्यूस्टन। एक ओर भारत में चारो ओर गर्मी और सूखे ने तबाही मचाकर रखी है तो वहीं इससे हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका के एक राज्य में बारिश का कहर जारी है।

अमेरिका के राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन में रिकॉर्ड बारिश के बाद बाढ़ की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां पर इसकी वजह से गर्वनर ग्रेग अबॉट को इमरजेंसी की घोषणा करनी पड़ी है।
ह्यूस्टन में सोमवार को रिकॉर्ड 44.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। ह्यूस्टन के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बारिश हुई है।
वैज्ञानिकों ने भी इसे एतिहासिक और हैरान करने वाला बताया है। बारिश की वजह से हजारों घरों में पानी घुस गया है। लोग घरों की छतों पर अपना दिन गुजार रहे हैं। 70,000 लोग बिजली से मरहूम हैं और बिजली की सप्लाई कब शुरू होगी कोई नहीं बता रहा है।
लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखें क्योंकि इसमें सांप या फिर जहरीले कीड़े हो सकते हैं। इस बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान ग्रीनसपाइंट क्षेत्र को हुआ है जहां पर बताया जा रहा है कि 1.12 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications