बिना ऑक्सीजन सिलेंडर एवरेस्ट फतह कर भारतीय सेना के जवानों ने बनाया रिकॉर्ड

टीम के चार जवानों ने ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल किए बगैर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर जाने का कारनामा किया है।

नई दिल्ली। भारतीय सेना की टीम ने बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार किसी टीम ने बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट फतह की है। टीम के चार जवानों ने ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल किए बगैर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर जाने का कारनामा किया है।

एवरेस्ट

यह कामयाबी कुंचोक तेंदा, केलशांग दोर्जी भूटिया, कालदे पांजुर और सोनम फुंत्सोक की टीम को मिली है। 14 पर्वतारोहियों के इस दल में उर्गिन तोपग्ये, एंगवांग गेलेक और कर्मा जोपा सप्लीमेंट्री ऑक्सीजन के साथ एवरेस्ट पर पहुंचे। टीम के दोर्जी भाटिया ने फेसबुक पर एवरेस्ट फतह की तस्वीर शेयर की है।

स्नो लॉयन एवरेस्ट एक्सपेडिशन-2017 के लीडर कर्नल विशाल दुबे ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर बगैर एवरेस्ट फतह करने के लिए 10 लोगों की टीम बनाई थी। इनमें से चार मेंबर को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट पर भेजने में कामयाबी मिली। यह टीम एवरेस्ट फतह के बाद शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू लौटी है। भले ही कोई टीम पहले बार बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट पर पहुंची हो लेकिन व्यक्तिगत तौर पर 187 लोग कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+