इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 743 लोगों की कोरोना वायरस से मौत

रोम। इटली में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है। हर रोज यहां सैकड़ों की संख्या में लोग इस संक्रमण के चलते मर रहे हैं। यहां 743 लोगों की जान चली गई है। इटली में अबतक कुल 6820 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को 602 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। वहीं रविवार को 650 लोग कोरोना की भेंट चढ़ गए थे। शनिवार की सर्वाधिक 793 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई थी।

हर रोज मर रहें है सैकड़ो लोग

हर रोज मर रहें है सैकड़ो लोग

इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल लोगों की बात करें यह संख्या 69176 पहुंच गई है। सोमवार को कुल संक्रमित लोगों की संख्या को मिला लें तो 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को कुल संक्रमित लोगों की संख्या 63927 थी। 8326 लोग जो इस वायरस से संक्रमित थे वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में 3396 लोग आईसीयू में भर्ती है, इससे पहले 3204 लोग आईसीयू में भर्ती थे। लोंबार्डी जोकि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, यहां पर अबतक 4178 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां 30703 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

 पूरी दुनिया में 4 लाख से अधिक लोग संक्रमित

पूरी दुनिया में 4 लाख से अधिक लोग संक्रमित

बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4 लाख को पार कर गई। जबकि इस संक्रमण की वजह से अबतक 18 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इस वायरस से निपटने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर कदम उठा रही है। मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की। पीएम ने अपने संबोधन में देशवासियों से कहा कि आप लोग अपने घरों में ही रहें, जान है तो जहान है।

बहुत तेजी से फैलता है यह वायरस

बहुत तेजी से फैलता है यह वायरस

दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है। ऐसा नहीं है कि ये देश प्रयास नहीं कर रहे हैं, या फिर उनके पास संसाधनों की कमी है, लेकिन कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियां और प्रयासों के बावजूद इन देशों मे चुनौती बढ़ती ही जा रही है। डब्ल्यूओ के अनुसार इस बीमारी से संक्रमित एक व्यक्ति 7-10 दिन में सैकड़ों लोगों को इस बीमारी को पहुंचा सकता है। यह आग की तरह तेजी से फैलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+