Erdogan Turkey President बने, पाक-अमेरिका-फ्रांस समेत दुनियाभर के नेताओं ने बधाई में क्या कहा?
Erdogan Turkey President बने। तीन दशक लंबा कार्यकाल पाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति के फिर से निर्वाचित होने पर पाक-अमेरिका-फ्रांस समेत दुनियाभर के नेताओं ने बधाई में क्या कहा? जानिए

Erdogan Turkey President की रेस में कड़ी चुनौती के बाद भी जीत पाने में सफल रहे। दुनियाभर के नेताओं ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। 20 साल से सत्ता में मौजूद एर्दोगन के लिए ये जीत आसान नहीं रही।
एर्दोगन ने 52.14 प्रतिशत मतों के साथ तुर्की के राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल की, सर्वोच्च चुनाव परिषद के प्रमुख अहमत येनर ने रविवार को चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। चुनाव परिषद के प्रमुख अहमत येनर ने कहा कि 99.43 प्रतिशत मतपेटियां खुलीं।
टोटल वोटर्स में एर्दोगन के प्रतिद्वंद्वी केमल किलिकडारोग्लू को 47.86 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के बीच 20 लाख से अधिक वोटों का अंतर रहा। जिससे जीत-हार का अंतर साफ हुआ।
देश और विदेश में 64 मिलियन से अधिक तुर्क वोटर वाले इस इलेक्शन में कई ऐसे मुद्दे थे जो एर्दोगन के लिए कड़ी चुनौती बने, लेकिन एर्दोगन जीत पाने में कामयाब रहे। अक्टूबर में मुद्रास्फीति 85 प्रतिशत और फरवरी में भूकंपों में 50,000 से अधिक लोगों की मौत जैसे मुद्दे प्रमुख थे।
69 साल के एर्दोगन 2003 में सत्ता में आए। शुरुआत में प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी न्याय और विकास पार्टी का विस्तार करने का वादा किया था। नाटो के सदस्य तुर्की के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे एर्दोगन पहली बार चुनाव में इतनी चुनौती का सामना कर रहे थे।
ओटोमन गणराज्य के बाद के 100 साल के इतिहास में इस चुनाव परिणाम को सबसे व्यापक माना गया। एर्दोगन के प्रतिद्वंद्वी किलिकडारोग्लू ने कहा, "मेरी असली उदासी देश की प्रतीक्षा कर रही कठिनाइयों के बारे में है।" एर्दोगन की जीत पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या कहा? जानिए
अमेरिका
राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिकी राजनयिक एंटनी ब्लिंकेन ने एर्दोगन को उनकी जीत के लिए बधाई दी है। बाइडेन ने एक ट्वीट में कहा, "मैं द्विपक्षीय मुद्दों और साझा वैश्विक चुनौतियों पर नाटो सहयोगियों के रूप में एक साथ काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।"
प्रेसिडेंट पुतिन क्या बोले
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एर्दोगन की जीत इस बात का सबूत है कि तुर्की के लोगों ने उनके "निस्वार्थ काम" और स्वतंत्र विदेश नीति के साथ हैं। जीत आपके प्रयासों के लिए तुर्की के लोगों के समर्थन का स्पष्ट सबूत है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एर्दोगन को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें "हमारे देशों के लाभ के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोप की सुरक्षा और स्थिरता के लिए सहयोग को मजबूत करने" की उम्मीद है।
जर्मनी ने क्या कहा?
चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा कि जर्मनी और तुर्की- देशों के लोग और अर्थव्यवस्थाएं "गहराई से आपस में जुड़ी हुई" हैं। उन्होंने कहा, "हम एक साथ मिलकर अपने साझा एजेंडे को एक नई गति के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं!"
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
तुर्की में रिकॉर्ड जीत पाने वाले एर्दोगन ने कहा, फ्रांस और तुर्की "आगे बढ़ना जारी रखेंगे" यूरोप, यूरो-अटलांटिक गठबंधन और भूमध्य सागर में शांति की वापसी के लिए ये अहम है।
ब्रिटेन के पीएम ने क्या कहा
इन देशों के अलावा, सऊदी अरब, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, यूरोपीय संघ, ने भी तुर्किए के राष्ट्रपति को जीत की बधाई दी। इसके अलावा ब्रिटेन के पीएम ने भी एर्दोगन को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने कहा कि वह "नाटो सहयोगियों के रूप में सुरक्षा खतरों से निपटने" सहित यूके और तुर्की के बीच "मजबूत सहयोग" जारी रखने के लिए तत्पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications