बातचीत के लिए तैयार लेकिन यूक्रेन की सेना को निशाना बनाना जारी रखेंगे- रूसी विदेश मंत्री
मॉस्को, 3 मार्च। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई बंद करने की खातिर बातचीत करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यूक्रेन की सैन्य ताकत को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेंगे।

लावरोव ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी मांग यूक्रेनी पक्ष को सौंप दी है और अब गुरुवार की वार्ता में उन्हें कीव के जवाब का इंतजार है। दोनों पक्ष गुरुवार को मिलने वाले हैं।
लावरोव ने कहा है कि पश्चिम लगातार यूक्रेन को हथियारों से लैस किया है और इसके सैनिकों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन को रूस के खिलाफ ढाल के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है।
उन्होंने कहा पश्चिमी देशों के इस कदम ने यूक्रेन को उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बना दिया है।
अमेरिका दे सकता है 10 अरब डॉलर की मदद
वहीं वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक युद्धग्रस्त यूक्रेन की सहायता के लिए बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी सांसदों से सांसदों से 10 अरब डॉलर की मदद को मंजूरी देने का आह्वान किया है।- वाशिंगटन पोस्ट को मंजूरी देने का आह्वान कर रहा है।
समाचार एजेंसी एएफपी ने संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख के हवाले से लिखा है कि यूक्रेन के लिए 1.5 अरब डॉलर जुटाए जा चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत कोऑर्डिनेटर मार्टिन ग्रिफिथ्स ने गुरुवार को मानवीय सहायता पहुंचाने में लगे समूहों को यूक्रेन में बिना रुके काम करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।
यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूस ने कब्जे का दावा किया है। खेरसॉन शहर के गवर्नर ने कहा है कि रूसी सेना ने क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन (खारकीव) पर नियंत्रण कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications