China: बत्तख के मीट में क्यों मिलाया जा रहा चूहे का सिर? कोविड फैलाने वाले ड्रैगन ने हद मचा दी

चीन में एक बार फिर से भोजन में चूहे का सिर मिलने का मामला सामने आया है। चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में एक कैफेटेरिया के लंच बॉक्स में चूहे का सिर पाया गया।

यह एक महीने में दूसरी बार हुआ है, जब चीन से ऐसी खबर मिल रही है। इसके बाद से चीन में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गयी है।

Mouse Head Found In food

ताजा मामला शियुशान काउंटी का है जहां के एक अस्पताल के कैफेटेरिया में एक चूहे का सिर पाया गया। यह चूहे का सिर एक बत्तख के मांस से बनी डिश में मिला।

कैफेटेरिया के स्टाफ ने शुरू में इसे बत्तख का मांस ही बताया। लेकिन छात्र ने वस्तु को घुमाकर छोटे-छोटे सफेद टुकड़े दिखाए और कर्मचारी से पूछा, "क्या यह चूहे के दांत नहीं हैं?" इस पर जवाब मिला, "यह बत्तख का मांस है। इस पर छात्र ने पूछा कि बत्तख के मांस में दांत कैसे हो सकते हैं?

भारी आलोचना के बाद अस्पताल ने कहा कि ये खाना उनके कैफेटेरिया में तैयार नहीं हुआ है। अस्पताल ने कहा कि उनकी कैंटीन में मिलने वाला खाना आउटसोर्स किया जाता है। यह पहली बार है जब ऐसी समस्या देखने को मिल रही है।

इससे पहले 1 जून को भी एक ऐसा ही मामला समाने आया था। तब भी बत्तख के पकवान में चूहा पाया गया था। जियांग्शी इंडस्ट्री पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने स्कूल कैंटीन में अपने पकवान में कुछ अजीब पाया। इसके बाद छात्र ने इसका वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया जहां से यह वायरल हो गया।

चीन में खाद्य सुरक्षा एक बड़ी चिंता है, इसलिए इन दो घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने चीन की स्थानीय सरकारों पर भी निशाना साधा, जिन्होंने नकारात्मक खबरों को छिपाने की असफल कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+