चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली दुर्लभ मछली, चेहरे पर बने हैं रहस्यमयी निशान, क्या पाताल से निकली है जलपरी?
Human face Fish: चीन के एक झील में इंसानी चेहरे वाली एक मछली देखी गई है, जिसके चेहरे पर बने अजीबोगरीब निशान ने लोगों को डरा दिया है। इस मछली का चेहरा काफी हद तक इंसानों जैसा ही दिख रहा है और इसके चेहर पर कई तरह के निशान हैं, जिसके बाद स्थानीय लोग पूछ रहे हैं, कि आखिर ये मछली किस दुनिया से आई है।
इससे पहले चीन में ही एक इंसानी चेहरे वाले कुत्ते ने जन्म लिया था, जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी और अब इंसानी चेहरे वाली मछली ने लोगों को हैरा कर दिया है। चीन की एक झील में एक अजीबोगरीब मछली देखी गई, जिसके चेहरे पर असामान्य निशान थे जिससे वह बिल्कुल इंसान जैसी लग रही थी। दक्षिणी चीन में कुनमिंग के पास एक गांव में ये मछली देखी गई है और स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को साल 2019 में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर साझा किया गया था, जिसमें मछली को झील के किनारे तैरते हुए और पानी के ऊपर अपना सिर रखते हुए दिखाया गया था। मछली के सिर पर आंखों की तरह दिखने वाले काले धब्बे थे, नाक के किनारों से मिलती-जुलती दो ऊर्ध्वाधर रेखाएं थीं, और मुंह पर एक क्षैतिज रेखा थी। क्लिप में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मछली परी में बदल गई है।"
वहीं, एक बार फिर ये वीडियो चीन में काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है, कि ये वीडियो काफी डरावना है। वहीं, चीनी सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं, कि 'इसे खाने की हिम्मत कौन कर सकता है?' वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, कि ये वीडियो काफी घबरा देने वाला है।
कुछ लोगों ने मछली की तुलना वोल्डेमॉर्ट, एक एलियन और 2004 की फिल्म शार्क टेल की एनिमेटेड मछली से भी की है।
यह पहली बार नहीं है, कि इंसान जैसी विशेषताओं वाला कार्प देखा गया है। 2010 में, डेगनहम, एसेक्स के एक व्यक्ति ने दावा किया था, कि उसने पांच महीने पहले जो कार्प खरीदा था, उसका चेहरा इंसानों जैसा विकसित होने लगा है। उस मछली की कीमत 40,000 पाउंड से ज्यादा रखी गई थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications