Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुरान जलाने पर भड़का पुतिन के दोस्त का बेटा, आरोपी की जमकर कर दी धुनाई, देखिए वीडियो

व्लादिमीर पुतिन के चेचन सरदार रमजान कादिरोव ने अपने बेटे द्वारा प्री-ट्रायल डिटेंशन सेंटर में कुरान जलाने के आरोपी एक व्यक्ति की पिटाई का एक चौंकाने वाला वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है।

46 वर्षीय कादिरोव, जो यह साबित करने की कोशिश में व्यस्त हैं कि वह अभी भी जिंदा हैं, उन्होंने अपने 15 वर्षीय बच्चे की हिंसक क्लिप को ऑनलाइन पोस्ट करने किया है और कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

Ramzan Kadyrov share video of his son

चेचन और रूसी रिपोर्टों के अनुसार रमज़ान कादिरोव के 15 वर्षीय बेटे एडम कादिरोव पर कथित तौर पर रूसी शहर वोल्गोग्राड में कुरान जलाने के आरोप में गिरफ्तार एक यूक्रेनी मूल निवासी की पिटाई का आरोप है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा ये वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुरान जलाने के आरोपी व्यक्ति निकिता ज़ुरावेल ने चेचन्या में मानवाधिकार लोकपाल मंसूर सोलटेव से शिकायत की थी कि अगस्त के मध्य में एडम कादिरोव उसकी कोठरी में आया था और उसके पिता के बाहर निकलते ही उसे पीटा था। इसके बाद चेचन्या अधिकारी ने कहा कि वे "उच्चतम स्तर पर" मानवाधिकारों का सम्मान करते हैं, और वे एडम के व्यवहार के बारे में शिकायत की जांच करेंगे।

लेकिन अब बारह बच्चों के पिता रमजान कादिरोव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में अपने बेटे की करतूतों को लेकर खूब डींगें हांकी हैं और कहा है कि उनके युवा बेटे ने सही काम किया था।

कादिरोव ने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, "इंटरनेट पर अभी भी इस बात पर विवाद हैं कि एडम कादिरोव ने यूक्रेन की विशेष सेवाओं के सदस्य, पवित्र कुरान जलाने वाले निकिता ज़ुरावेल को पीटा था। क्या यह सच है या नहीं?"

इसके बाद चेचन राष्ट्रपति कादिरोव ने आगे लिखा, "उसने उसे पीटा और सही काम किया। इसके अलावा, मेरा मानना है कि जो कोई भी किसी धर्मग्रंथ का अपमान करता है, उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।" कादिरोव ने कहा, "अतिशयोक्ति के बिना, हां, मुझे एडम के कृत्य पर गर्व है।"

रेडियोफ्रीयूरोप ने बताया कि जब एडम सिर्फ छह साल का था, चेचन धार्मिक विद्वानों ने उसे "रूस का सबसे कम उम्र का हाफिज" नाम दिया था, जो एक ऐसे व्यक्ति का जिक्र करता था जिसने कुरान को दिल से याद किया था।

आपको बता दें कि रमजान कादिरोव चेचन्या सैनकों के कमांडर हैं और वो राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर समर्थ हैं। वो कई बार कह चुके हैं, कि पुतिन के लिए वो जान से बढ़कर कुछ और दे सकते हैं और आज वक्त आ गया है, जब उन्होंने अपनी दोस्ती दिखा दी।

इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में रमजान कादिरोव की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने पुष्टि की है कि रमजान कादिरोव गंभीर बीमारी के कारण गंभीर स्थिति में हैं। इससे पहले कादिरोव के कोमा में चले जाने तक के दावे किए गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+