बाबा रामदेव का फूटा गुस्सा, कहा भारत में बैठी 'विदेशी महिला' के कहने पर मुझे रोका

लदंन। योगगुरु बाबा रामदेव को लदंन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए करीब 8 घंटों के लिए रोका गया। उनसे पूछताछ की गई । उनके समानों के बारे में एमिग्रेशन ऑफिसरों ने उनसे घंटों तक पूछताछ की। अप ने साथ एयरपोर्ट पर हुई इस पूछताछ के बाद बाबा को अब गुस्सा आ गया है।

लंदन में बैठे बाबा रामदेव ने सात समंदर पार से ही विरोधियों के खिलाफ बोलना शुरु कर दिया है। एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर दो दिन की पूछताछ के बाद रामदेव को क्लीन चिट भले मिल गई हो, लेकिन अब बाबा गुस्से में आ गए है। अपने साथ हुए इस पूरे मामले के लिए उन्होंने कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। अपने कार्यक्रम में बोल ते हुए बाबा ने सोनिया का नाम लिए बिना कहा है कि लंदन एयरपोर्ट पर उनके साथ जो कुछ भी हुआ, वो भारत में बैठी विदेशी महिला के इशारे पर हुआ है।

Ramdev blames Sonia Gandhi for his detainment at London airport.

इशारों-इशारों में बाबा ने अपनी बात कही तो कांग्रेसियों को भी गुस्सा आना लाजिमी है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बाबा के आरोप के जबाव में कहा कि जैसे ही उच्चायोग से जानकारी मिली कि बाबा रामदेव लंदन में फंसे हुए हैं, सरकार ने उनकी पूरी मदद की। बावजूद इसके वो सरकार पर आरोप मढ़ रहे है।

दुबारा पूछताछ किए जाने के बाद अब रामदेव भारत सरकार नाराज हो गए है। रामदेव ने कहा कि भारत सरकार ने इस मामले में खलनायक की भूमिका निभाई है। लंदन एयरपोर्ट पर पूछताछ किए जाने के बाद भारत में रामदेव के समर्थकों ने इसमें कांग्रेस सरकार के हाथ होने की बात कही। रामदेव ने खुद सोनिया गांधी पर इसका आरोप मढ़ा था। बाबा रामदेव ने कहा कि उनके साथ हुई बदसलूकी के पीछे भारत सरकार ने विलेन की भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+