Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रमजान में मक्का से आई बड़ी अच्छी खबर, हज यात्रा और उमराह के लिए गाइडलाइंस जारी, जल्दी करें ये काम

हज यात्रियों और उमराह करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी अरब सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। जानिए हज यात्रियों के लिए जारी गाइडलाइंस।

जेद्दाह: रमजान के पावन महीने में मक्का जाने की उम्मीद लगाए हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब से बड़ी अच्छी खबर आई है। सऊदी अरब सरकार ने फैसला किया है कि रमजान की शुरूआत के साथ ही मक्का की पावन मस्जिद में आम लोगों को एंट्री दी जाएगी लेकिन उसके लिए कुछ बेहद जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। प्रशासन की तरफ से हज यात्रियों के लिए गाइडलाइंस की घोषणा कर दी गई है और अगर आप भी रमजान के पवित्र महीने में हज यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो सभी जरूरी गाइडलाइंस को ध्यान से याद कर लें।

Recommended Video

    Ramadan से पहले Hajj यात्रा और Umrah के लिए Saudi Arabia सरकार ने जारी की गाइडलाइंस | वनइंडिया हिंदी
    वैक्सीन लगी होगी तभी एंट्री

    वैक्सीन लगी होगी तभी एंट्री

    सऊदी अरब प्रशासन की तरफ से रमजान के मुबारक महीने में मक्का आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइंस में सबसे जरूरी बात वैक्सीन की है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को मक्का में एंट्री दी जाएगी, जिन्होंने वैक्सीन ले ली है। इसके लिए बकायदा आपको वैक्सीन सर्टिफिकेट ले जाना होगा। अगर आपके पास वैक्सीन सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपको किसी भी हाल में पवित्र मस्जिद में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे लोग जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और 14 दिनों की क्वारंटाइन को पूरा कर चुके हैं, या फिर ऐसे लोग जिन्हें कोरोना महामारी हो चुका है और ठीक हो चुके हैं, उन्हें भी मक्का में एंट्री दी जाएगी।

    करना होगा रजिस्ट्रेशन

    करना होगा रजिस्ट्रेशन

    प्रशासन की तरफ से गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिन लोगों की वैक्सीनेशन हो गया है और जो मक्का आना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि वैक्सीन लेने की स्टेटस रिपोर्ट सऊदी अरब सरकार को देनी होगी। इसके लिए सऊदी अरब की कोविड-19 एप tawakkalna पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भारत में जिस तरह से आरोग्य सेतु एप है, उसी तरह से पिछले साल सऊदी अरब में इस एप को लॉन्च किया गया था।

    पैगंबर की मस्जिद के लिए गाइडलाइन

    पैगंबर की मस्जिद के लिए गाइडलाइन

    इसके साथ ही दिन लोगों को मदीना में पैगंबर की मस्जिद में जाना होगा या फिर जो लोग ग्रैंड मॉस्क में जाना चाहते हैं, या फिर ऐसे लोग जो उमराह करना चाहते हैं, ऐसे लोगों को tawakkalna पर रजिस्ट्रेशन करने के साथ साथ उमराह की एप eatmarna पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर जगह के हिसाब से उन्हें प्रशासन की तरफ से इजाजत दी जाएगी। इसके साथ ही सऊदी प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि लोग पूरी तरह से सावधान रहें और सिर्फ और सिर्फ इन्हीं दोनों मोबाइल एप पर यकीन करें। इन दोनों एप के अलावा कोई भी तीसरा एप नहीं है। प्रशासन की तरफ से लोगों से किसी भी और झांसे में नहीं आने की अपील की गई है।

    प्रशासन है बेहद सख्त

    प्रशासन है बेहद सख्त

    सऊदी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में बेहद सख्ती बरतने की बात कही गई है और किसी भी तरह की कोताही या ढिलाई पर सख्ती करने के आदेश दिए गये हैं। गाइडलाइंस में कहा गया है कि दोनों पवित्र मस्जिद में उमराह करने वालों को वैक्सीन का दोनों डोज लेना जरूरी है। वैक्सीन की एक डोज लेने वालों को दोनों पवित्र मस्जिद में उमराह करने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही सऊदी अरब ने कहा है कि वैक्सीन ले चुके तीर्थयात्रियों को भी सऊदी अरब प्रशासन की सभी नियम और शर्तों को सख्ती के साथ मानना होगा। मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों को पहले ही तारीख और समय चुनना होगा और सभी हज यात्रियों पर प्रशासन की तरफ से नजर रखी जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+