वाशिंगटन में राम माधव ने पीएम मोदी के गरीबों के लिए किए गए कामों को गिनाया

वाशिंगटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने वाशिंगटन डीसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय फोरम के लॉच के मौके पर लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार के प्रयासों को गिनाया। राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन योजना की शुरुआत की, इस अभियान के तहत तीन वर्ष के भीतर जीरो बैलेंस पर भी गरीबों का खाता खोला गया। उन्होंने कहा कि इस योजना से पहले भारत में सिर्फ सिर्फ 25 करोड़ भारतीयों का बैंक खाता था, जोकि कुल आबादी का तकरीबन एक चौथाई था, देश की इतनी बड़ी आबादी के पास बैंक खाता नहीं था, उनके पास बेसिक बैंकिंग की सुविधा नहीं थी।

वाशिंगटन में राम माधव ने किया PM का गुणगान

आज देश के तीस करोड़ गरीब बैंक खाता खुलवाने के लिए आगे आए हैं, जिसमें 60,000 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं, जिन्हें जीरो बैलेंस के साथ खोला गया है। इस कार्यक्रम में बोलते हुए राम माधव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के मानवतावादी सोच को महज तीन शब्दों में समझा जा सकता है। दीन दयाल उपाध्याय सम्मान, आजादी और एकता के प्रणेता थे और वह इसका हमेशा समर्थन करते थे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय हमेशा मानवीय सोच रखते थे और उनकी आजादी का मतलब अलग था।

भुखमरी से आजादी, गरीबी से आजादी

जब वह आजादी की बात करते थे तो उनका मतलब होता था भुखमरी से आजादी, गरीबी से आजादी, अशिक्षा से आजादी, आर्थिक आजादी की बाद करते थे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे, उन्होंने भी इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर अपना संबोधन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+