9/11 की 14वीं बरसी पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ऊपर छाया इंद्रधनुष
न्यूयॉर्क। अमेरिका में वर्ष 2001 में हुए 9/11 आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को दहलाकर रख दिया था। यह इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला था जिसने 3,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।
शुक्रवार इस हमले की 14वीं बरसी के मौके पर न्यूयॉर्क में ट्विन टावर पर जो नजारा नजर आया, उसे देखकर लगा कि मानों भगवान भी उन 3,000 लोगों को अपनी श्रद्धाजंलि इस अद्भुत घटना के जरिए पेश कर रहे हों। जिस जगह पर ट्विन टॉवर थे उस जगह पर एक इंद्रधनुष आसमान में चमक रहा था।

अमेरिका की स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी लेवेरेज एजेंसी के सीईओ बेन र्स्टनर की ओर से इसकी एक फोटोग्राफ को सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। बेन ने यह फोटोग्राफ गुरुवार को अपने अपार्टमेंट की छत पर जाकर क्लिक कीं।
बेन की मानें तो उन्हें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का पूरा नजारा छत से साफ नजर आया और उन्होंने इस फोटो को क्लिक करने में जरा भी देरी नहीं लगाई।
बेन ने फोटो को ट्वीट किया और लिखा कि सुबह के सात बजे हैं और मैं इस इंद्रधनुष को साफ देख सकता हूं। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ऊपर बना यह इंद्रधनुष काफी प्यारा लग रहा है और आज तक मैंने ऐसा इंद्रधनुष नहीं देखा।












Click it and Unblock the Notifications