रेलवे अधिकारी ने 730 दिनों की छुट्टी मांगकर कहा 'नए बॉस के साथ काम नहीं कर सकता'

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक रेलवे अधिकारी ने अपने नये बॉस के के साथ काम नहीं करने के लिए छुट्टी की अर्जी दायर की है, जो अब वायरल हो चुकी है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि वह अपने नए बॉस के साथ काम नहीं कर सकता है, क्योंकि उनका व्यवहार ठीक नहीं है। इस लेटर में सबसे हैरान करने वाली बात है कि अधिकारी ने 730 की छुट्टी मांगी है, जिससे पूरे डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। दरअसल, रेलवे अधिकारी ने इस छुट्टी के पीछे रेल मंत्री शेख राशिद अहमद के दुर्व्यवहार का कारण बताया है।

रेलवे अधिकारी ने मांगी 730 दिनों की छुट्टी, मचा हड़कंप

पाकिस्तान रेलवे में कार्यरत चीफ कमर्शियल हनीफ गुल ने छुट्टी मांगते हुए लेटर में लिखा कि नए मंत्री का व्यवहार बेहद गैर पेशेवर और बीमार है। हनीफ गुल का यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दें कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद राशिद अहमद ने 20 अगस्त 2018 को पदभार संभाला था। हनीफ ने नए रेलवे मंत्री अहमद के खिलाफ ही लेटर लिख, काम करने की अनिच्छा जताई है।

हनीफ गुल ने अपने लेटर में लिखा, 'यह देखा गया है कि नए मंत्री का व्यवहार बेहद गैर पेशेवर और बीमार है। पाकिस्तान की सिविल सेवा का एक सम्माननीय सदस्य होने के नाते उनके अधीन काम करना संभव नहीं है। मंत्री पूरी तरह से एक ऐसी टीम के साथ काम करने के हकदार हैं, जो उनके दृष्टिकोण से सहमत हो। इसलिए 730 दिनों की छुट्टी को दी जाए।'

नए बॉस के साथ काम नहीं करना चाहता

पाकिस्तान के जीयो टीवी के मुताबिक, गुल की रिक्वेस्ट को फिलहाल अप्रूव नहीं किया गया है। हालांकि, गुल के खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की ISI 2019 के लोकसभा चुनावों में कर सकती है गड़बड़ी: सूत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+