Sikh in India: सिखों को लेकर राहुल गांधी की सोच गलत! जानिए कितने प्रतिशत सिखों को है भारतीय होने पर गर्व?
Rahul Gandhi Sikh Conflict: यह एक हकीकत है, कि सिख भारत में कहीं भी गर्व से दस्तार (पगड़ी), कड़ा (स्टील का चूड़ा) पहन सकते हैं और कृपाण (धार्मिक खंजर) रख सकते हैं। एक और तथ्य यह है, कि सिखों को अस्तित्व के लिए एकमात्र खतरा 1984 में हुआ था, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद नरसंहार शुरू हुआ था।
इसलिए, अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जो अब लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, वो भारत में सिख अधिकारों पर सवाल उठाते हैं, तो निश्चित रूप से भारी प्रतिक्रिया होगी।

खुद राहुल गांधी ने भारत में कई बार दस्तार पहनी है।
राहुल गांधी ने सोमवार को वर्जीनिया के हर्नडन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, कि "भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है, कि क्या सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी...क्या सिखों को कड़ा पहनने या गुरुद्वारे में जाने की अनुमति दी जाएगी। लड़ाई इसी बात को लेकर है और यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।"
केश, जिसके लिए सिख दस्तार या पगड़ी का इस्तेमाल करते हैं, और कड़ा पांच ककारों या पांच क में से दो हैं, जिन्हें खालसा के सभी अनुयायियों को धारण करना अनिवार्य है। कृपाण (प्रतीकात्मक खंजर), कंघा (कंघी) और कच्छेहरा (अंडरवियर) अन्य तीन हैं।
ऐसा शायद ही कोई दावा करता हो, कि भारत में सिखों को पांच ककार धारण करने की अनुमति नहीं है।
भारत में स्कूल सिख बच्चों को दस्तार पहनने की अनुमति देते हैं और एयरलाइन्स सिखों को कृपाण ले जाने की अनुमति देती हैं। और यह तब है, जब हवाई अड्डों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों द्वारा प्लास्टिक के खिलौने वाले रसोई के चाकू जब्त किए जाते हैं।
इसलिए, राहुल गांधी का यह सवाल, कि क्या सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी, बिना किसी भौतिक आधार के, एकदम बेबुनियाद है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, कि "सिखों ने मौजूदा सरकार के तहत जितना सुरक्षित और सम्मानित महसूस किया है, उतना पहले कभी नहीं किया"।
उन्होंने इसकी तुलना 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद की स्थिति से की, जब अल्पसंख्यक समुदाय को अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हुआ था। पुरी ने कहा, "तीन हजार निर्दोष लोग मारे गए। लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया और जिंदा जला दिया गया।"
अमेरिका में राहुल गांधी के सिखों को लेकर दिए गये बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और कई लोगों ने राहुल गांधी के बयान को विभाजनकारी करार दिया है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है, कि सिख समुदाय भारत को लेकर क्या सोचता है?
कितने प्रतिशत सिख खुद को मानते हैं भारतीय?
Pew रिसर्च ने साल 2019 में भारत में रहने वाले अलग अलग धर्म के लोगों को लेकर कई पैमानों पर रिसर्च किया था, जिसमें फ्रीडम ऑफ रिलीजन, भारत को लेकर उनकी सोच, भारतीय संस्कृति को लेकर उनके विचार शामिल हैं। इसमें भारतीय सिखों को लेकर भी महत्वपूर्ण रिसर्च किया गया था।
Pew रिसर्च के मुताबिक, भारतीय जनगणना के अनुसार, भारत में सिखों का विशाल बहुमत (77%) अभी भी पंजाब में रहता है, जहां सिख वयस्क आबादी का 58% हिस्सा हैं। और 93% पंजाबी सिखों का कहना है कि उन्हें पंजाब राज्य में रहने पर बहुत गर्व है।
सिखों को अपनी भारतीय पहचान पर भी बहुत गर्व है। रिसर्च में पाया गया है, कि सिखों का लगभग सार्वभौमिक हिस्सा कहता है, कि उन्हें भारतीय होने पर बहुत गर्व है (95%), और विशाल बहुमत (70%) का कहना है, कि जो व्यक्ति भारत का अपमान करता है, वह सिख नहीं हो सकता।
भारत के अन्य धार्मिक समूहों की तरह, ज्यादातर सिखों को अपने समुदाय के खिलाफ व्यापक भेदभाव का सबूत नहीं दिखता है - सिर्फ 14% का कहना है, कि सिखों को भारत में बहुत भेदभाव का सामना करना पड़ता है, और 18% का कहना है, कि पिछले साल (2018) में उन्हें व्यक्तिगत रूप से धार्मिक भेदभाव का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications