Rahul Gandhi In US: राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की मांग दोहराई, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
Rahul Gandhi US Visit News: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi San Fransisco Speech: अमेरिका के छह दिन के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति आधारित जनगणना की अपनी मांग दोहराई है और बीजेपी और आरएसएस पर भारत के संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुंदरता इसकी विविधता है और किसी भी भाषा पर हमला देश के संविधान पर हमला है, जिसे वह नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने यह बात अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा।
भारत ने कभी किसी विचार को खारिज नहीं किया: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत ने कभी किसी विचार को खारिज नहीं किया। हर कोई जो भारत आया है, भारत ने उनका खुले हाथों से स्वागत किया है और उनके विचारों को आत्मसात किया है। भारत जिसे हम पसंद करते हैं वह विनम्र है, जो दूसरे का सम्मान करता है, जो सुनता है और जो स्नेही है। उन्होंने अमेरिका में स्थित भारतीयों को भारतीय संस्कृति का राजदूत करार दिया और कहा कि ही कारण है कि आप सभी यहां हैं।
राहुल ने तमिल भाषा को लेकर भाजपा-आरएसएस पर बोला हमला
भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस उस विचार और संविधान पर हमला कर रहे हैं। मेरे लिए तमिल तमिल लोगों के लिए एक भाषा से बढ़कर है। यह सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह उनका इतिहास, संस्कृति और उनके जीवन जीने का तरीका है। मैं कभी भी तमिल भाषा पर खतरा नहीं आने दूंगा क्योंकि मेरे लिए तमिल भाषा को धमकी देना भारत के विचार को धमकी देना है। बंगाली, पंजाबी, कन्नड़ और हिंदी सभी को धमकी देना भारत पर हमला है हमारी ताकत हमारी विविधता से आती है। हमारी ताकत यह स्वीकार करने से आती है कि हम सभी अलग हैं लेकिन हम एक साथ काम कर सकते हैं।
लोगों को आपस में बांटना भाजपा और आरएसएस का काम
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर आप क्रोध, घृणा और अहंकार में विश्वास करते तो आप भाजपा की बैठक में बैठे होते और मैं मन की बात करता। भाजपा और आरएसएस हमेशा लोगों को आपस में बांटने और लड़ाने का काम करती है। ये लोग संविधान पर हमला कर हर चीज को बदलने की कोशिश में लगे हैं।
सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी: राहुल
सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन कुछ काम नहीं किया और यात्रा का असर बढ़ता गया। यह इसलिए हुआ क्योंकि भारत जोड़ो का आइडिया सबके दिलों में है।
Recommended Video
अमेरिका यदि भारत की तारीफ करता है तो बस आपकी वजह से
राहुल गांधी ने कहा कि अगर अमेरिका कहता है कि भारत बुद्धिमान है, आईटी में उस्ताद है, तो यह आप सभी की वजह से है क्योंकि आप भारत के सम्मान और संस्कृति के विचार को धारण किए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications