विदेशी और घायल नागरिकों के लिए फिर खुली राफा क्रॉसिंग, गाजा से निकलने में कामयाब हुए सैकड़ों लोग
इजराइल-हमास युद्ध के बीच सैकड़ों नागरिकों ने मंगलवार को राफा क्रॉसिंग को पार किया। राफा सीमा को गाजा से मिस्र में विदेशी नागरिकों और घायल फलिस्तीनियों के प्रवेश की सुविधा के लिए एक बार फिर से खोला गया था। सरकारी गतिविधियों के समन्वय (COGAT) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
COGAT ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इजराइल-हमास युद्ध के बीच हजारों नागरिकों को अपनी जान बचाने के लिए सीमा पार करते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए COGAT ने कहा, 'निकासी गलियारे से लोग गुजर रहे हैं जिसे इजराइल डिफेंस फोर्स ने उत्तरी गाजा में नागरिकों के लिए दक्षिण की ओर जाने के लिए खोला है।'

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र के एक सीमा अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार को अब तक राफा सीमा पार से गाजा से मिस्र तक कुल 114 विदेशी नागरिकों को निकाला गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि 4 घायल फलिस्तीनी क्रॉसिंग के माध्यम से इलाज के लिए मिस्र पहुंचे हैं।
सीएनएन के अनुसार, इससे गाजा में इजराइली हवाई हमलों से गंभीर रूप से घायल फलिस्तीनियों की कुल संख्या 105 हो गई है, जिन्हें मिस्र स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आज देश में कम से कम 30 और घायल मरीजों के आने की उम्मीद है।
इससे पहले कल सीमा खुलने के बाद कई लोग सीमा पार कर चुके थे। बता दें कि फलिस्तीनी रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस पर इजराइली हवाई हमले के बाद सप्ताहांत में क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी।
बता दें कि राफा क्रॉसिंग गाजा के अंदर और बाहर एकमात्र प्वाइंट है जो इजराइल द्वारा नियंत्रित नहीं है। पिछले सप्ताह, विदेशी पासपोर्ट धारकों और गंभीर रूप से घायल नागरिकों को राफा के माध्यम से प्रस्थान करने की अनुमति देने पर एक समझौता हुआ था।
इस बीच मिस्र के सीमा अधिकारी ने बताया कि गाजा में इजराइली हवाई हमलों में घायल हुए 9 गंभीर रूप से घायल फिलिस्तीनियों को सोमवार को चिकित्सा उपचार के लिए मिस्र में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही इलाज के लिए मिस्र में स्थानांतरित फलिस्तीनियों की कुल संख्या 93 हो गई।
गाजा में क्रॉसिंग और बॉर्डर के लिए जनरल अथॉरिटी ने घोषणा की कि राफा क्रॉसिंग 1 नवंबर से सूचीबद्ध विदेशी नागरिकों और मिस्र के नागरिकों के लिए खोल दी गई है। केवल सूची में शामिल लोगों को ही पार करने की अनुमति है।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन लगभग 30 ट्रकों को मार्ग की अनुमति दी गई है, हालांकि फलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने एक बार फिर जोर दिया कि गाजा पट्टी में ईंधन की आपूर्ति की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications