ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर हुआ नस्लीय हमला

racism
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतवंशी का आरोप है कि उनके परिवार के ऊपर दो युवकों ने नस्लीय प्रहार किया।

नस्लीय आधार पर हुए इस हमले का निशाना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के इप्सविच इलाके में बने एक रेस्तरां के मालिक, राज शर्मा को बनाया गया है। आरोप के मुताबिक उनके रेस्तरां के बाहर दो लोगों ने नस्ली आधार पर गालियां देते हुए उनके ऊपर थूक दिया।

राज शर्मा क्वींसलैंड में इंडियन महफिल नाम का रेस्तरां चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नस्लभेदी टिप्पणियां और अभद्र व्यवहार होने वाली यह घटना बेहद व्यथित करने वाली थी। साथ ही इस घटना के दौरान जो व्यक्ति बीच बचाव करने गए, युवकों ने उसके साथ भी मार-पीट की। यह बहुत ही बुरा अनुभव था।

घटना के तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर आकर दो संदिग्धों को गिरफ्तारी की । और इनमें से एक पर सार्वजनिक उत्पाद का आरोप लगाया। बाद में इस व्यक्ति को घर में ही नजरबंद रहने के आधार पर जमानत दे दी गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया गया है।

गौरतलब, ऑस्ट्रेलिया में यह नस्ल के आधार पर पहली भारतीय को निशाना बनाने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+