इजराइल में कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा पर प्रतिबंध, नेतन्याहू कैबिनेट का बड़ा फैसला

इजरायल और आतंकी संगठन हमास से बीच जारी संघर्ष के बीच पीएम नेतन्याहू ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक इजरायल में कतर के न्यूज चैनल के संचालन को बंद कर दिया गया है। पीएम नेतन्याहू के नेतृत्व वाली कैबिनेट एक बैठक के दौरान ये निर्णय में लिया, जिसमें कतर में टेलीविजन नेटवर्क को इजरायल की "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा" बताया गया।

प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। हमास के हमले के बाद गाजा में आईडीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए पीएम बेंजामिन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। इस बीच इस संघर्ष को लेकर कुछ इस्लामिक देशों की ओर युद्ध विराम की मांग और धार्मिक रंग देने के मामला भी सामने आया।

Al Jazeera bann in Israel

इस हफ्ते रविवार को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत अल जजीरा के संचालन को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया। इज़रायली कैबिनेट ने इस फैसले की वजह कतर के टेलीविजन नेटवर्क से "राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा" बताया।

एक बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा, "अल जजीरा संवाददाताओं ने इजराइल की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया है और इज़राइल रक्षा बल के सैनिकों के खिलाफ उकसाया है। हमास के मुखपत्र को हमारे देश से बाहर निकालने का समय आ गया है...अब इजरायल में उकसाने वाला चैनल अल जजीरा बंद कर दिया जाएगा।"

इजराइल के सरकारी आदेश के अनुसार, इज़राइल में अल जजीरा के कार्यालय बंद कर दिए जाएंगे, इसके प्रसारण उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे और इसके चैनल को केबल और सैटेलाइट कंपनियों से काट दिया जाएगा। साथ ही उपाय के तहत कंपनी की वेबसाइटें भी ब्लॉक कर दी जाएंगी।

बता दें कि अल जजीरा को कतर सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। ये चैनला गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य कार्रवाई की आलोचना करता है। न्यूज नेटवर्क ने गाजा में युद्ध पर बड़े पैमाने पर रिपोर्ट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+