Qatar helicopter crash: कतर में हुआ भयंकर हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की हुई मौत, कैसे हुआ ये हादसा?
Qatar helicopter crash: क़तर के जलक्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि लापता की तलाश के लिए सघन अभियान जारी है। मंत्रालय के अनुसार, इस घटना के समय हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे।
बचाव दल ने अब तक छह शव बरामद किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस दुर्घटना का कारण नियमित ड्यूटी के दौरान 'तकनीकी खराबी' बताया है। आंतरिक मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी "गहरी संवेदना और सहानुभूति" व्यक्त की है।

कैसे हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश?
रक्षा मंत्रालय ने पहले बताया था कि हेलीकॉप्टर 'नियमित ड्यूटी' के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। कतर सरकार ने हादसे के कारण या सवारों की पहचान पर अधिक डिटेल साक्षा नहीं दिया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी ही हादसे की वजह हो सकती है, हालांकि मध्य पूर्व के मौजूदा संघर्ष के बावजूद किसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का कोई संकेत नहीं मिला है।
ईरान ने हमले किए तेज
यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है। 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों के बाद से ईरान ने कई बार अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी के अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायली-अमेरिकी हवाई हमलों के ठीक एक दिन बाद ईरान ने कतर की ओर 44 मिसाइलें और आठ ड्रोन दागे थे। रॉयटर्स ने बताया कि 1 मार्च को हुए इस ईरानी हमले में उत्तरी कतर में स्थित एक प्रारंभिक चेतावनी रडार भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
हाल ही में, जब इजरायल ने ईरान के साथ कतर द्वारा साझा किए जाने वाले साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया, तो तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में कतर समेत अन्य खाड़ी देशों की गैस सुविधाओं पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं।
ईरान ने हमले से प्रभावित हुआ ग्लोबल मॉर्केट
बता दें ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में तेल व प्राकृतिक गैस के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अपने हमलों का दायरा बढ़ाया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहे हैं। इन हमलों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी प्रभावित हुआ। मिसाइल मलबे से हब्शान गैस प्रसंस्करण परिसर बंद करना पड़ा, वहीं बाब तेल क्षेत्र को लक्षित किया गया। रुआइस रिफाइनरी तथा फुजैरा निर्यात टर्मिनल पर हमले से यूएई का तेल उत्पादन आधे से अधिक घट गया।












Click it and Unblock the Notifications