इंडियन नेवी के पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा पर बड़ी खबर.. कतर कोर्ट ने मंजूर की भारत की अपील

Qatar Court Indian Navy: पिछले महीने कतर में मौत की सजा पाने वाले आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों के लिए आशा की किरण जगी है और कतर की अदालत ने भारत की याचिका को स्वीकार कर लिया है। भारत ने इंडियन नेवी के पूर्व अफसरों को दी गई फांसी की सजा के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसे स्वीकार कर कतर कोर्ट ने उन आठों अधिकारियों को बहुत बड़ी राहत दी है।

सूत्रों के मुताबिक, अपील व्यक्तिगत क्षमता से की गई थी, लेकिन भारत ने इसमें मदद की है। आपको बता दें, कि इंडियन नेवी के इन पूर्व आठ अधिकारियों के खिलाफ कतर में इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप है और पिछले महीने उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। ये सभी अधिकारी कतर की ही अल-दाहिरी कंपनी में सीनियर लेवल पर काम करते थे।

Qatar Court Indian Navy

आठ भारतीयों को 26 अक्टूबर को कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। जिसे भारत ने चौंकाने वाला फैसला बताया था और मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही थी। कुछ दिनों बाद, मौत की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, कि भारत इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और सरकार भारतीय नागरिकों को सभी कानूनी और दूतावास संबंधी सहायता देना जारी रखेगी।

पूर्व नेवी अफसरों को बड़ी राहत

नौसेना के पूर्व अधिकारियों को मिली सजा और पूरी कानूनी प्रक्रिया को कतर की तरफ से गोपनीय रखा गया है। न तो कतरी अधिकारियों ने ही और न ही नई दिल्ली ने भारतीय नागरिकों के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया गया है।

कतरी अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में, भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पिछले महीने कहा था, कि वह इस मामले को "उच्च महत्व" दे रहा है और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहा है।

25 मार्च को आठ भारतीय नौसेना के दिग्गजों के खिलाफ आरोप दायर किए गए और उन पर कतरी कानून के तहत मुकदमा चलाया गया। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा था, कि सभी पूर्व नौसेना अधिकारियों का भारतीय नौसेना में 20 साल तक का "बेदाग कार्यकाल" रहा है और उन्होंने नौसेना में ट्रेनर्स सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+