बीच आसमान में खराब हो गया ऑस्ट्रेलियन विमान का इंजन, एक हफ्ते के भीतर दूसरा प्लेन क्रैश होने से बचा
इसी रविवार को नेपाल में भी भीषण विमान हादसा हुआ था, जिसमें प्लेन में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई थी। लिहाजा, क्वांटस विमान का इंजन खराब होने के बाद पूरी दुनिया डर गई थी।

Qantas Flight Engine Failure: पिछले हफ्ते नेपाल में हुए प्लेन हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था, जिसमें फ्लाइट में सवार सभी 72 लोग मारे गये थे। वहीं, एक बार फिर से इसी तरह का भीषण हादसा होते होते बचा है, जब न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही फ्लाइट का इंजन बीच हवा में ही खराब हो गया। फ्लाइट का इंजन खराब होते ही फ्लाइट में सवार सभी 100 यात्रियों के साथ ही दोनों देशों के एयरलाइन प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये।

फ्लाइट में थे 100 यात्री
रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर उतरना था और समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है, कि ट्रैकिंग सेवा फ़्लाइटराडार 24 के मुताबिक, न्यूजीलैंड से एक क्वांटास फ्लाइट अब सुरक्षित सिडनी हवाई अड्डे पर उतर गई है। अधिकारियों ने कहा है, कि फ्लाइट के उतरने से पहले अलर्ट जारी किया गया था। न्यू साउथ वेल्स स्टेट एंबुलेंस के प्रवक्ता ने कहा, कि विमान के खतरे का अलर्ट जारी होने के बाद वह हवाईअड्डे पर अपनी टीम के साथ तैयार थे। वहीं, हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, कि ऑकलैंड से बोइंग 737-838 क्यूएफ144 फ्लाइट की तरफ से अलर्ट जारी किया गया था।
Recommended Video


फ्लाइट की सफल लैंडिंग
अधिकारियों ने बताया है, कि विमान के उतरने से पहले दमकल की 12 गाड़ियां एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर तैयार थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फ्लाइट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से अपने समय से एक घंटे की देरी से उड़ान भरी थी और सिडनी हवाई अड्डे पर दोपहर साढ़े तीन बजे उतरने वाली थी। वहीं, गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, कि विमान एक इंजन के साथ उतरने में सक्षम था। वहीं, फ्लाइट राडार डेटा से पता चलता है, कि उड़ान भरने के एक घंटे से भी कम समय में विमान ने ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपनी स्पीड खो दी थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया है, कि क्वांटास के बोइंग 737-800 फ्लाइट में न्यूजीलैंड से 100 यात्री सवार हुए थे और अलर्ट जारी होने के बाद सभी यात्रियों की सांसें फ्लाइट के लैंड होने तक अटकी रहीं।

नेपाल हादसे के बाद धड़कनें तेज
इसी रविवार को नेपाल में भी भीषण विमान हादसा हुआ था, लिहाजा जैसे ही क्वांटाश एयरलाइन ने इंजन खराब होने का अलर्ट जारी किया, पूरी दुनिया की मीडिया में ये खबर सुर्खियों में आ गया। नेपाल में जो विमान हादसा हुआ है, उसमें 4 क्रू मेंबर्स समेत सभी 68 यात्रियों की मौत हो गई थी और उस विमान ने राजधानी काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। नेपाल में यति एयरलाइंस का विमान लैंड होने से ठीक पहले 11 बजकर 10 मिनट पर हादसे का शिकार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications