सगे नहीं चचेरे भाई ने की थी पाक मॉडल 'कंदील' की हत्या !
लखनऊ। अपने तमाम कारनामों की वजह से हिंदुस्तान और पाकिस्तान में चर्चित रहीं कंदील बलोच की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कंदील की हत्या उसके सगे भाई मोहम्मद वसीम ने नहीं बल्कि चचेरे भाई हक नवाज ने की थी। जिसका खुलासा पोलीग्राफ टेस्ट में हुआ।
परिवार की बदनामी थी वजह
खुलासे में कहा गया है कि कंदील ने एफबी पर ऐसे पोस्ट किए जिसकी वजह से परिवारवालों को बद्नामी का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते 15 जुलाई को कंदील के चचेरे भाई हक नवाज ने अपनी 26 वर्षीय बहन कंदील की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
एक ने की हत्या तो एक ने दिया हत्या में साथ
पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हत्या के वक्त वसीम कंदील के हाथ और पैर पकड़ रखा था लेकिन उसका गला नवाज ने घोटा था। पोलीग्राफ टेस्ट के बाद वसीम के दावे को खारिज कर दिया गया है।
'बेटी नहीं, बेटा थी कंदील'
बीते दिनों डॉन अख़बार के मुताबिक क़ंदील के पिता मोहम्मद अज़ीम ने संवाददाताओं से कहा, 'कंदील मेरी बेटी नहीं, बेटा थी। मैंने अपना बेटा गंवाया है। उसने हम सबकी मदद की, उस भाई की भी जिसने उसकी हत्या कर दी।' क़ंदील के पिता ने पाकिस्तानी मीडिया से ये भी कहा, 'क़ंदील के दोनों भाई उसकी उपलब्धियों से ख़ुश नहीं थे।'












Click it and Unblock the Notifications