Video: मोदी के साथ अपनी हरकत से शर्मिंदा है पाक मॉडल, मांग रही है माफी
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की विवादित मॉडल कंदील बलोच आए दिन अपने बयानों और कामों की वजह से सूर्खियों में छायी रहती है। कभी वो टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली से प्यार का इजहार करती है तो कभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को गालियां देती है। अब कंदील ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगी है। कंदील ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से माफी मांगी है।
कंदील बलोच ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मोदी को लेकर कोई विवाद नहीं है हम उनकी दिल से रिस्पेक्ट करते हैं। कंदील ने वीडियो में कहा है कि उन्होंने मोदी को रिसर्च किया और पढ़ा तो मैं बहुत शर्मिंदा हुई और मैने एक वीडियो में पता नही क्या कह डाला।
कंदील ने माफी मांगते हुए कहा है कि मैं अपनी हरकत से बहुत शर्मिंदा हूं, मैं सबसे मांफी मांगती हूं। आपको बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को कंदील ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने पीएम मोदी को धमकी देते हुए कहा था कि मोदी जी चायवाला मोदी जी मेरे पास आपके लिए एक संदेश है। उन्होंने वीडियो में मोदी के लिए कई आपत्तिजनक बातें कही थी, लेकिन अब वो सबके लिए माफी मांग रही है।












Click it and Unblock the Notifications