22 फीट के दैत्याकार अजगर ने 54 साल की जिंदा महिला को पूरी तरह से निगला, देखें
अभी तक ऐसे चंद मामले ही सामने आए हैं, जिसमें अजगर को किसी इंसान को शिकार करते हुए पाया गया हो।
Python entirely swallows 54-year-old woman: इंडोनेशिया के ग्रामीण इलाकों में लोगों का अकसर जंगली और खूंखार जानवरों से सामना होते रहता है और अकसर ये संघर्ष जानलेवा भी हो जाता है। इंडोनेशिया के ग्रामीण क्षेत्र विशालकाय सांपों को लेकर काफी प्रसिद्ध भी हैं। लेकिन, इस बार इंडोनेशिया में 22 फीट लंबे एक अजगर ने 54 साल की एक महिला को जिंदा निगल लिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

महिला को अजगर ने निगला
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति ने थाने में दर्ज करवाई थी और फिर बाद में पता चला, कि महिला को अजगर ने निगल लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि महिला के पति ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, कि उसकी 54 साल की पत्नी जहरा रविवार को लापता हो गई थी और हर जगह खोजने के बाद भी कहीं नहीं मिल रही है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला के पति के मुताबिक, जहरा रबर के बगान में काम करने के लिए गई थी और वापस घर नहीं लौटने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, उसके पति को उसकी सैंडल, एक चाकू और उसका एक हेडस्कार्फ मिला।

पेट में मिला महिला का शव
तफ्तीश कर रही पुलिस ने बताया कि, जहरा का शव एक अजगर के पेट में पाया गया है। स्काई न्यूज ने पुलिस के हवाले से कहा कि, "खोज के दौरान पुलिस की टीम को जंगल में एक आराम करता हुआ एक अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट काफी बड़ा हुआ था। आराम करता हुआ अजगर महिला को अपने पेट के अंदर पचाने की प्रक्रिया में था। जिसके बाद पुलिस ने अजगर को पकड़ लिया और फिर पुलिस यह सुनिश्चित करने लगी, कि क्या महिला का शव अजगर के पेट में तो नहीं है। पुलिस ने कहा कि, "जब स्थानीय निवासियों ने खोजबीन की, तो आखिरकार पीड़ित महिला सांप के पेट में पाया गया"। पुलिस ने कहा कि, महिला का शव अजगर के पेट में पूरी तरह से पचा नहीं था, क्योंकि अभी कुछ देर पहले ही महिला को अजगर ने निगला था।"
चीर दिया गया अजगर का पेट
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने अजगर के पेट को चीर दिया, जिसके बाद महिला का शव कपड़ों के साथ अजगर के पेट में महिला। देखने पर ऐसा महसूस हो रहा था, कि शायद अजगर ने पहले महिला के सिर को निगला था और उसके बाद उसके शरीर को निगला था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ग्रामीणों को अजगर का पेट चीरते हुए और उसके पेट से महिला के शव को बाहर निकालते हुए भी दिखाया गया है। पुलिस अधिकारी फारिस ने कहा कि, पीड़िता का बगीचा उसके घर से करीब आधे मील की दूरी पर स्थिति है और ये पूरा इलाका चट्टानी है, जहां गुफाओं और चट्टानों में कई तरह के खतरनाक सांप पाए जाते हैं।

इंसानों को खाने की दुर्लभ घटना
अभी तक ऐसे चंद मामले ही सामने आए हैं, जिसमें अजगर को किसी इंसान को शिकार करते हुए पाया गया हो। अजगर जंगलों में बंदरों, सूअरों और अन्य स्तनधारियों को खाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मार्च के बाद से इंडोनेशिया में अजगर का इंसानों पर किया गया ये दूसरा हमला था, जब पश्चिम सुलावेसी प्रांत में एक 25 साल के व्यक्ति को एक अजगर ने पूरा निगल लिया था। जालीदार अजगर,जो इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में व्यापक रूप से पाए जाते हैं, वो अपने शिकार को अपने दर्जनों नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसे मौत के घाट उतार देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications