विजय दिवस पर पुतिन ने यूक्रेन सहित 15 देशों को संदेश भेजा, कह दी ये बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजधानी मास्को में विजय दिवस पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। इससे पहले उन्होंने यूक्रेन सहित 15 देशों को बधाई संदेश भी भेजा।
मास्को, 09 मईः रूस आज यानी 9 मई को अपना विजय दिवस मना रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के ही दिन रूसी सैनिकों ने जर्मनी पर विजय हासिल की थी। उसके बाद से रूस द्वारा हर साल इस दिन पर मास्को परेड आयोजित किया जाता है। इस दिन रूसी सेना अपने टैंक, मिसाइल के साथ अपने अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करती है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजधानी मास्को में विजय दिवस पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। इससे पहले उन्होंने यूक्रेन सहित 15 देशों को बधाई संदेश भी भेजा।

इस बार भी हमारी जीत होगी- पुतिन
पुतिन के भाषण से पूर्व यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि विजय दिवस पर रूस कोई आक्रमक कदम उठा सकता है और अपने भाषण के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन इसकी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि तमाम अटकलों के बीच रूसी राष्ट्रपति का भाषण अपेक्षाकृत शांत रहा। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस की जीत के प्रति निश्चिंतता जाहिर की। इस युद्ध को दूसरे विश्वयुद्ध से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि 1945 की तरह ही इस बार भी जीत हमारी ही होगी।

पंद्रह देशों को भेजा बधाई संदेश
बतादें कि विजय दिवस के इस खास अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 देशों को बधाई संदेश भेजा है। इन पंद्रह देशों में यूक्रेन भी शामिल है। पुतिन ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि 1945 की तरह ही इस बार भी जीत हमारी ही होगी। आगे पुतिन ने अपने सेना की तारीफ करते हुए लिखा है कि, "हमारे सैनिक अपने पूर्वजों की तरह ही मातृभूमि को नाजी से मुक्त करने के लिए लड़ रहे हैं। हमारा कर्तव्य नाजीवाद को रोकना है, लेकिन इससे कई देशों को बहुत पीड़ा हो रही है।"

यूक्रेन को भी भेजा संदेश
पुतिन ने जिन पंद्रह देशों को बधाई संदेश भेजा है उनमें अजरबैजान, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मोल्दोवा, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान, अबकाजिया, दक्षिण ओसेशिया, डीपीआर, एलपीआर और जॉर्जिया शामिल हैं।
दुनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली बच्चा! डॉक्टरों ने कहा जिंदा रहेगा, फिर भी हो गई मौत












Click it and Unblock the Notifications