रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बेटे की हत्या करने वाले इस क्रूर राजा से अपनी तुलना क्यों की?
व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार यह साफ कर दिया है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला क्यों किया। इसके साथ ही पुतिन ने खुद की तुलना रूस के महान राजा ‘पीटर द ग्रेट’ से की है।
मास्को, 10 जून: व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार यह साफ कर दिया है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला क्यों किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि मौजूदा खूनी संघर्ष भयानक है। पुतिन ने यह भी कहा कि यह युद्ध रूस की अपनी जमीन वापस लेने के लिए लड़ी जा रही है। इसके साथ ही पुतिन ने खुद की तुलना रूस के महान राजा 'पीटर द ग्रेट' से की है। रूस के पहले जार रहे पीटर द ग्रेट ने 18वीं सदी में बाल्टिक तट पर स्वीडन के खिलाफ भीषण जंग लड़ी थी और जीत दिलाई थी।
तस्वीर- सोशल मीडिया

पीटर द ग्रेट से की अपनी तुलना
मास्को में पीटर द ग्रेट के 350वें जन्मदिन पर आयोजित एक प्रदर्शनी में पुतिन ने पीटर द ग्रेट के सेंट पीटरर्सबर्ग शहर को बसाने और आधुनिक दौर में रूस की महत्वाकांक्षाओं की तुलना की। रूसी राष्ट्रपति ने देश के युवा उद्यमियों से बातचीत में कहा, ' पीटर द ग्रेट ने 21 सालों तक उत्तरी युद्ध का नेतृत्व किया। ऐसा लगता है कि वह स्वीडन से युद्द उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए कर रहे थे। नहीं...ऐसा नहीं था। वह उनकी जमीन पर कब्जा करने की लड़ाई नहीं थी, बल्कि अपनी जमीन को वापस हासिल करने की जंग थी।'

अपनी जमीन वापस लेने का समय
पुतिन ने आगे कहा कि जब पीटर द ग्रेट ने रूस के सेंट पीटरर्सबर्ग शहर को बसाया और उसे राजधानी घोषित की तब यूरोप का कोई भी देश पीटर्सबर्ग को को मान्यता नहीं दे रहा था। हर कोई इसे स्वीडन का हिस्सा मानता था। फिर समय बदला और अब हमारे साथ भी वहीं परिस्थिति आ चुकी है। अब हमारी जमीन को वापस लेने का वक्त आ चुका है। अगर हम इन बुनियादी चीजों को अपने अस्तित्व के लिए जरूरी मानते हैं तो अवश्य ही हम उन मुद्दों को हल करने में सफल होंगे जिनका हम सामना कर रहे हैं।

कौन था पीटर द ग्रेट ?
पीटर द ग्रेट का नाम इतिहास में 'एक क्रांतिकारी शासक' के रूप में दर्ज है. इस क्रांतिकारी सम्राट की छत्रछाया में रूस रूढ़िवाद और पुरानी परम्पराओं की बेडियां तोड़ कर एक महान यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा 1682 से 1725 तक शासन किया। रूसी साम्राज्य के पहले सम्राट बने। वह इतिहास के सबसे विश्वविख्यात राजनीतिज्ञों में से एक माने जाते हैं। वह पहले ऐसे शासक हुए जिन्होंने रूस में चर्च का कद घटाते हुए धर्म का प्रशासन में हस्तक्षेप बंद कर दिया।

रूस की पहली नौसेना का निर्माण
पीटर महल में रहना पसंद नहीं करते थे बल्कि सैनिकों के साथ घूमते हुए शराब का आनंद लेते थे। उन्होंने बिना किसी को बताए नीदरलैंड में जहाज के विज्ञान का कोर्स किया। जब उन्हें मालूम हुआ कि इंग्लैंड की शिक्षा व्यवस्था उन्नत है तो वह चुपके से वहां जाकर पढ़ाई भी कर आए। अपने देश रूस लौटने पर उन्होंने पहली नौसेना बनाई। उन्हें जब पता चला कि उनके खिलाफ कुछ लोग विद्रोह कर रहे हैं और इसमें उनकी बहन भी शामिल है तो वह अपनी बहन को मार कर उसकी खिड़कियों पर टांग आए।

स्वीडन के राजा को हराया
पीटर ने यूरोप के सर्वश्रेष्ठ सेनापति माने जाने वाले स्वीडन के राजा चार्ल्स को 21 वर्षों तक चले युद्ध में हराया। बाल्टिक सागर और फिनलैंड पर कब्जा करने के बाद पीट्सबर्ग में नया शहर बसाया। पीटर द ग्रेट के कई बच्चे थे मगर उनका बेटा सिर्फ एक ही था। उनके बेटे का नाम अलेक्सई था। मगर अलेक्सई को राज-पाठ में कोई रूची नहीं थी। वह नौकरों से साथ शराब पीने में अपना वक्त जाया करता था। जब पीटर ने अपने बेटे को राजा बनाने के लिए तैयार करना चाहा तो वह भाग कर वियना चला गया।

बेटे को दी यातनाएं
पीटर के आदेश पर उसे फिर से पिट्सबर्ग लाया गया। जब पीटर को लगा कि उनका बेटा गद्दी के योग्य नहीं है तो उसे पकड़ कर यातनाएं दी गईं। जिसके उसकी मौत हो गयी। इस तरह पीटर द ग्रेट वह राजा कहलाए जिन्होंने अपने बेटे को ही मार डाला। पीटर के बाद रूस में रानियों का युग शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications