Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे का हर मिनट तय, PM मोदी से मुलाकात, 'सीक्रेट' डिनर! जानें शेड्यूल
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज, 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है, जो वैश्विक मंच पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुतिन लगभग 30 घंटे भारत में बिताएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन और एक निजी रात्रिभोज शामिल है। यह दौरा रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए समझौतों पर मुहर लगाकर भारत-रूस संबंधों की भावी दिशा तय करेगा। दोनों नेताओं की यह मुलाकात 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करेगी।

Putin India Visit: पहले दिन (4 दिसंबर) का शेड्यूल
- 06:35 बजे (18:35 बजे) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुँचेंगे। उनका आगमन एयर फ़ोर्स स्टेशन (AFS) पालम पर होगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है।
- स्थान: 7, लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास)।
ये भी पढ़ें: भारत दौरे से पहले Putin का सीक्रेट गेम, Trump के दूत संग 5 घंटे क्लोज-डोर मीटिंग, आखिर क्या पक रहा मॉस्को में
राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा: दूसरे दिन (5 दिसंबर) का शेड्यूल
- सुबह 11:00 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह।
- सुबह 11:30 बजे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
- सुबह 11:50 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक।
- दोपहर 01:50 बजे हैदराबाद हाउस से साझा प्रेस वक्तव्य जारी किए जाएंगे।
- दोपहर 03:40 बजे एक व्यावसायिक कार्यक्रम (Business Event) में हिस्सा लेंगे (स्थान जल्द घोषित होगा)।
- शाम 07:00 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
- रात 09:00 बजे भारत से प्रस्थान।

Putin India Schedule: PM मोदी और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान भारतीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें करेंगे। 4 दिसंबर को आगमन पर, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे। यात्रा के मुख्य दिन, 5 दिसंबर को, पुतिन सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत स्वीकार करेंगे। इसके बाद, वह हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जहां रक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर अहम समझौते होने की उम्मीद है। शाम को, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित राज्य भोज में शामिल होंगे, जो दोनों देशों के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
ये भी पढे़ं: Russia India Trade: अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो रूस को कितना नुकसान होगा? जानें पूरा हिसाब-किताब
23rd India-Russia Annual Summit: किन मुद्दों पर चर्चा?
23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
- रक्षा सहयोग: नए S-400 रेजीमेंट और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे बड़े रक्षा सौदों पर अंतिम मुहर लगाना।
- ऊर्जा साझेदारी: तेल, गैस और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना।
- व्यापार और निवेश: द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने के लिए नए आर्थिक समझौतों और व्यापार मार्गों पर सहमति।
- सामरिक सहयोग: तकनीक, अंतरिक्ष और वैश्विक मंचों (जैसे ब्रिक्स) पर आम सहमति बनाना।
ये भी पढ़ें: Russia Pak Defence Deal: इतिहास में कब-कब करीब आए रूस-पाकिस्तान? क्या डिफेंस डील से भारत को है खतरा?
अब तक 10 बार भारत के दौरे पर आ चुके हैं राष्ट्रपति पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी आगामी यात्रा के साथ अब तक 11वीं बार भारत का दौरा करेंगे। पुतिन के पिछले भारत दौरे की हिस्ट्री देखी जाए, तो वह अक्सर दिसंबर महीने में ही भारत आते हैं। वह पहली बार अक्टूबर 2000 में भारत दौरे पर आए थे, जो दोनों देशों के रिश्तों में एक मील का पत्थर साबित हुआ था। उस यात्रा के दौरान भारत और रूस ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी, जिसने दोनों देशों के संबंधों की नींव रखी। पुतिन की भारत यात्राओं की यह श्रृंखला नई दिल्ली और मॉस्को के बीच दशकों पुरानी और मजबूत सामरिक साझेदारी को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें: Ukraine-Russia war: ट्रंप की पुतिन से फोन पर हुई बात, हंगरी में मिलेंगे दोनों नेता












Click it and Unblock the Notifications