Putin India Visit: जिस सुपर-लक्जरी जेट से भारत आ रहे पुतिन, कीमत इतनी Pakistan की आबादी खा ले एक वक्त का खाना!
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के लिए यह मुलाकात ऐतिहासिक होने वाली है जिसमें बड़े रक्षा सौदे होने की पूरी संभावना है। इसी बीच पुतिन के प्राइवेट विमान की चर्चा हो रही है। जिससे वे भारत आ रहे हैं। क्यों खास है पुतिन का विमान Il-96-300PU?
'द फ्लाइंग क्रेमलिन'
पुतिन जिस विमान से अमेरिका पहुंचे, वह है इल्यूशिन Il-96-300PU, जिसे दुनिया "फ्लाइंग क्रेमलिन" के नाम से जानती है। यह सोवियत-युग का एक बेहद खास और शक्तिशाली विमान है, जिसे रूस ने खास तौर पर राष्ट्रपति की सुरक्षा और हाई-लेवल मिशनों के लिए मॉडिफाई किया हुआ है। ऐसे हर बड़े ग्लोबल इवेंट में पुतिन इसी एयरक्राफ्ट का उपयोग करते हैं।

कैसे बना यह एयरक्राफ्ट?
यह चौड़ा-बॉडी वाला लॉन्ग-रेंज एयरलाइनर इल्यूशिन डिज़ाइन ब्यूरो ने सोवियत जमाने में डिजाइन किया था, ताकि वह Il-86 का उत्तराधिकारी बन सके। इसकी पहली उड़ान 28 सितंबर 1988 को हुई थी। इसके बाद 29 दिसंबर 1992 को इसे रूस ने आधिकारिक सर्टिफिकेशन दिया और जुलाई 1993 में इसे सर्विस में शामिल कर लिया गया।
कितने रुपए का आता है ये विमान?
इस विमान का इस्तेमाल वर्तमान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा कुछ मौको पर रूसी प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने भी किया है। 55 मीटर लंबे और 60 मीटर तक लंबाई वाले इस विमान की कीमत भारतीय रुपयों में 6,275 करोड़ है जिसमें एक बड़ा अमाउंट इसके लग्जरी इंटीयर पर भी खर्च किया गया है।
6,275 करोड़ भारतीय रुपए (INR) में पाकिस्तान की एक बड़ी आबादी को काफी कम समय के लिए खाना खिलाया जा सकता है, क्योंकि यह राशि पाकिस्तान की कुल जनसंख्या के मुकाबले सीमित है। यह गणना कुछ मान्यताओं पर आधारित है, जिनमें विनिमय दर और भोजन की औसत लागत शामिल है।
कुल राशि: 6,275 करोड़ INR (लगभग $697 मिलियन USD), पाकिस्तान की आबादी (2025 अनुमानित): लगभग 255.2 मिलियन लोग प्रति व्यक्ति दैनिक भोजन लागत (औसत अनुमान): लगभग $9.41 USD (यह बजट यात्रा के लिए अनुमानित लागत है, जिसमें सस्ता भोजन शामिल है)
चार पावरफुल इंजन-35,000 पाउंड तक का थ्रस्ट
Il-96-300 को उड़ाने की ताकत मिलती है चार Aviadvigatel PS-90A टर्बोफैन इंजनों से। हर इंजन 35,000 पाउंड तक का थ्रस्ट पैदा कर सकता है। पुतिन का स्पेशल वर्ज़न, Il-96-300PU, जिसमें "PU" का मतलब "कमांड पोस्ट" (Punkt Upravleniya) होता है, इतना मॉडिफाइड है कि यह हवा में ही सुरक्षा, कमांड और कम्युनिकेशन सिस्टम की तरह काम कर सकता है।
रूस का स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन करता है ऑपरेट
यह खास राष्ट्रपति विमान 2000 के दशक की शुरुआत में रूस की सरकारी एयरलाइन Rossiya (रॉसिया) के "स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन" में शामिल किया गया। इसके अंदर का डिजाइन बेहद शानदार है-किलेबंद सुरक्षा, अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, कॉन्फ्रेंस रूम, ऑफ़िस, प्राइवेट बेडरूम और एयरबोर्न कमांड सेंटर जैसी सुविधां इसे सच में एक "स्काई में चलता हुआ क्रेमलिन" बनाती हैं।
अमेरिका के एयर फ़ोर्स वन से ज्यादा लग्ज़री?
जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति का एयर फ़ोर्स वन अंदर से सिंपल और प्रोफेशनल लुक में डिजाइन किया गया है, पुतिन का विमान उससे काफी अलग है। इसमें सोने की परत वाले फिटिंग, हाई-क्वालिटी लकड़ी का काम और रॉयल इंटीरियर है।
262 यात्रियों की क्षमता- लेकिन...
स्टैंडर्ड Il-96-300 दो-क्लास कॉन्फ़िगरेशन में 262 यात्रियों को ले जा सकता है। लेकिन राष्ट्रपति वाला वर्ज़न पूरी तरह अलग है-इसमें यात्रियों की संख्या कम कर दी जाती है ताकि ज्यादा स्पेस, ज्यादा सुरक्षा और हाई-लेवल कमांड सिस्टम को जगह दी जा सके।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications