पुतिन ने फिर किया दावा-यूक्रेन ने 3000 से अधिक भारतीय को बनाया था बंधक

मास्को, 04 मार्च: रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक सप्ताह हो चुका है। जारी जंग के बीच यूक्रेन में कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने के लिए लगातार स्पेशल फ्लाइट चला रही है। इसी बीच एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि, यूक्रेन में 3,000 से अधिक भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि चीनी छात्रों को भी बंधक बनाकर रखा गया था। इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में रिहायशी इलाकों से हथियार हटाने का वादा किया है।

putin claims More than 3,000 Indian students were taken hostage in Ukraine

संयुक्त राष्ट्र की सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर उन्हें ह्यूमन शील्ड बना रहा है। इसके साथ ही अपने बयान में पुतिन ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन में 3000 से ज्यादा भारतीयों को बंधक बनाया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। अपने बयान में पुतिन ने कहा कि चीनियों को भी यूक्रेन की ओर से बंधक बनाया गया था। हालांकि भारत सरकार ने किसी भी बंधक संकट की खबरों का खंडन किया था।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना वहां से नागरिकों को निकालने में मदद कर रही है। इसके साथ ही पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस की ओर से कोई भी सैन्य कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को यूक्रेन से बाहर नहीं जाने दे रही है। विदेश के नागरिकों को निकलने में रूस की सेना मदद कर रही है। यूक्रेन लगातार विदेशी नागरिकों को निकालने में देरी कर रहा है।

इसके साथ ही पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन डोनेट्स्क और लुहांस्क में बड़ी आबादी के साथ अमानवीय व्यवहार करता रहा है। पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना ने सुरक्षित गलियारों की पेशकश की है ताकि नागरिक युद्ध से बचकर निकल सकें, उन्होंने लोगों की दुर्दशा के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। भारत सरकार द्वारा तत्काल यूक्रेन के शहर खारकीव को छोड़ने का परामर्श जारी किए जाने के एक दिन बाद भी वहां फंसे तमाम छात्र युद्ध ग्रस्त पूर्वी यूक्रेन से सुरक्षित क्षेत्र में जाने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं सरकारी सूत्रों की ओर से कहा गया है कि, भारतीय वायु सेना यूक्रेन से लौटने वाले भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रूस में रूसी मूल के इल्यूशिन-76 भारी-भरकम परिवहन विमान तैनात कर रही है। भारत मिशन के लिए अमेरिकी मूल के सी-17 विमानों की तैनाती नहीं कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+