अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा एबॉर्शन पर महिलाओं को मिले सजा
वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और उम्मीदवारी की रेस में सबसे आगे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार ट्रंप ने एक शो में कहा है कि एबॉर्शन कराने वाली महिलाओं
को सजा मिलनी चाहिए।

ट्रंप ने यह बात विस्कॉन्सिन में होने वाले प्राइमरी चुनावों से पहले एक शो में कही। हालांकि विवाद बढ़ता देख ट्रंप ने अपना यह बयान वापस ले लिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
'ट्रंप की लोकप्रियता के लिए मीडिया दोषी'
विस्कॉन्सिन में अगले हफ्ते प्राइमरी चुनाव होने वाले हैं। यहां ट्रंप की जीत पक्की मानी जा रही है। ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब वह एमएसएनबीसी के एक प्रोग्राम में शिरकत कर रहे थे।
शो के होस्ट क्रिस मैथ्यूज ने उनसे पूछा था कि कि क्या अमेरिका में एबॉर्शन को बैन करने की जरूरत है।
ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया बड़ी समस्या
इस पर ट्रंप ने कहा बिल्कुल और एबॉर्शन पर महिलाओं को सजा मिली चाहिए। हालांकि ट्रंप, सजा कितनी हो और क्या होनी चाहिए, इस पर चुप्पी साध गए। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एबॉर्शन को सही ठहराया था।
राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप की प्रतिद्धंद्धी हिलेरी क्लिंटन ने इस बयान का जवाब ट्वीटर के माध्यम से दिया।
हिलेरी ने कहा कि इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता, यह डराने वाला बयान था। मालूम हो कि ट्रंप पहले भी एबॉर्शन कानून का विरोध करते आए हैं। इस बयान से पहले ही महिलाओं के बीच ट्रंप की रेटिंग 70 प्रतिशत कम हो गई।












Click it and Unblock the Notifications