पुलवामा पर Tweet कर घिरे ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता कोर्बिन, यूजर ने कहा- आपके ब्रेक्सिट का रखो ध्यान
लंदन। दुनियाभर के देश पुलवामा हमले की निंदा कर रहे हैं। अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ कोरिया और समेत कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होकर सहानुभूति व्यक्त की। ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन भी पुलवामा हमले पर ट्वीट किया, लेकिन ट्विटर पर वे घिर चुके हैं। कोर्बिन ने ट्वीट कर कहा कि वे कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और हम इस विवाद में समझौते और राजनीति प्रस्ताव की ओर काम करेंगे। लेबर के पार्टी के नेता के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर ने कहा कि उन्हें उनके ब्रेक्सिट मुद्दे पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

अपने ट्वीट में कोर्बिन ने कहा, 'कश्मीर में 44 लोगों की मौत से घबरा गया हूं। यूके लेबर (पार्टी) उन परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करता है, जिन्होंने अपनों को खोया है। हम कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और सरकार के साथ समझौते और राजनीतिक प्रस्ताव की ओर काम करेंगे।' पुलवामा हमले के बाद किए ट्वीट पर कोर्बिन को लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई।
कोर्बिन को ट्वीट पर आपत्ति व्यक्त करते हुए इंटरनेशनल लॉयर अर्सेन ऑस्ट्रोव्सकी ने कहा, 'जो लोग मारे गए थे, वे भारतीय हैं। दोषी पाकिस्तानी हैं। तुम सही पा भी नही सकते। नैतिक रूप से दृष्टिहीन, इस्लामिक हमदर्दी।'
वहीं एक अन्य यूजर ने कश्मीर में हिंसा के लिए सीधे रूप से ब्रिटेन को दोषी ठहराया है। ट्विटर हैंडल True North ने लिखा, 'कश्मीर में किसी भी रक्तपात के लिए ब्रिटेन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। आपको [भारतीय] उपमहाद्वीप में स्थायी रूप से खून खराबा करने के लिए यूके की भूमिका पर शर्म आनी चाहिए थी।' एक और ट्विटर यूजर ने लिखा , 'यह आपका ब्रेक्सिट मुद्दा नहीं है, कोई उन्हें वाइन दीजिए।'












Click it and Unblock the Notifications