चीन की शह पर मालदीव ने भारत को दिया झटका, कहा- वापस ले जाएं अपने सैनिक और हेलीकॉप्टर
नई दिल्ली। चीन समर्थित मालदीप की अब्दुल्ला सरकार ने भारत को झटका देते हुए उसे अपने सैनिक और सैन्य हेलिकॉप्टर वापस ले जाने को कहा है। मालदीव ने कहा है कि अब उन्हें उसकी जरूरत नहीं है इसलिए भारत अपने दो सैन्य हेलिकॉप्टर और अपने 50 सैनिकों को मालदीव से ले जाए।

दरअसल एक समझौते के तहत भारत ने अपने सैनिक और हेलिकॉप्टर मालदीव भेजे थे। ये समझौता जून में खत्म हो गया। जिसके बाद अब भारत में मालदीव के राजदूत अहमद मोहम्मद ने विदेश मंत्रालय से इन्हें वापस बुलाने के लिए कहा है। मालदीव के मुताबिक भारत द्वारा भेजे गए दोनों सैन्य हेलीकॉप्टर मुख्य रूप से चिकित्सा के लिए उपयोग किए जाते थे, लेकिन अब उन्हें उनकी जरूरत नहीं है। मालदीव ने कहा कि अब उनके पास पर्याप्त साधन हैं और उन्हें किसी दूसरे मुल्क की मदद की जरूरत नहीं है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक हम अभी भी वहां पर हैं और हमारे दो हेलिकॉप्टर और जवान वहीं हैं। दोनों देश अभी भी हर महीने मालदीव के आर्थिक इलाके का दौरा करते हैं। आपको बता दें कि मालदीव के साथ भारत के रिश्ते ऐतिहासिक रहे हैं, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद मालदीव की नई सरकार चीन को प्राथमिकता दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications