सूर्य ग्रहण के कारण अमेरिका में 4486 करोड़ का नुकसान, जानें क्यों?
वाशिंगटन। आज पूरे 99 सालों बाद अमेरिकावासी 'पूर्ण सूर्यग्रहण' के गवाह बनेंगे इसलिए इस वक्त वहां पर उत्सव का माहौल है। आपको जानकर हैरत होगी कि सूर्य ग्रहण के लिए आज अमेरिका में सभी सरकारी कंपनियों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है लेकिन इस खगोलीय घटना के कारण आज अमेरिका के कारोबारियों को 4486 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेगा।
ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स की खबर के मुताबिक ग्रहण के कारण अमेरिकी कारोबारियों को 694 मिलियन डॉलर यानी कि 4486 करोड़ का नुकसान होगा लेकिन ग्रहण की वजह से आज सॉफ्ट ड्रिंक, चॉकलेट, कॉफी, केक, स्नैक्स, आइस्क्रीम, चश्मे के कारोबारियों का तगड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है।
सूर्यग्रहण ऑरेगन के तट से दिखने लगेगा
Recommended Video

मालूम हो कि ये ग्रहण आज सुबह 10.15 मिनट से सूर्यग्रहण ऑरेगन के तट से दिखने लगेगा और दक्षिण कैरोलीना के तट पर दोपहर 2.50 बजे खत्म होगा, जो कि यूरोप, उत्तर पूर्व एशिया, उत्तर- पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका , दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक की ज्यादातर हिस्सो में दिखाई देगा।
चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य
आपको बता दें कि जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तो उसे 'सूर्यग्रहण' कहते हैं, जिससे धरती के कुछ हिस्सों से सूर्य नजर नहीं आता है।













Click it and Unblock the Notifications