डोनाल्‍ड ट्रंप के यूके दौरे पर लंदन के आसमान में होगा एक एंग्री बेबी ट्रंप, प्रदर्शनकारी गुब्‍बारे के जरिए करेंगे विरोध

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अगले हफ्ते यूके के आधिकारिक दौरे पर होंगे। उनका पहला यूके दौरा शुरू होने से पहले ही उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारियां हो चुकी हैं। इन्‍हीं तैयारियों में से एक है ट्रंप के जैसा दिखने वाला गुब्‍बारा।

लंदन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अगले हफ्ते यूके के आधिकारिक दौरे पर होंगे। उनका पहला यूके दौरा शुरू होने से पहले ही उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारियां हो चुकी हैं। इन्‍हीं तैयारियों में से एक है ट्रंप के जैसा दिखने वाला गुब्‍बारा। लंदन में प्रदर्शनकारियों को अब इस बात की मंजूरी मिल गई है कि वे उनकी यात्रा पर इस गुब्‍बारे के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं।

20 फीट ऊंचा है गुब्‍बारा

20 फीट ऊंचा है गुब्‍बारा

यह बड़ा सा गुब्‍बारा जिसमें ट्रंप को नाराज व्‍यक्ति के तौर पर दिखाया गया है, नारंगी रंग का है और एक बच्‍चे के जैसा दिख रहा है। यह गुब्‍बारा ब्रिटेन की संसद के पास उड़ाया जाएगा। 20 फीट ऊंचा यह गुब्‍बारा बहुत ही ज्‍वलनशील है और इसे 'ट्रंप बेबी' के तौर पर बताया गया है। 13 जुलाई को यह संसद के स्‍क्‍वायर गार्डन के ऊपर नजर आएगा और दो घंटे तक आसमान में रहेगा। ग्रेटर लंदन अथॉरिटी की ओर से इस गुब्‍बारे को उड़ाने की मंजूरी दी गई है।

जाएंगे अपने गोल्‍फ कोर्स भी

जाएंगे अपने गोल्‍फ कोर्स भी

ट्रंप ने अपने यूके विजिट के कार्यक्रम में बदलाव किए हैं। अब वह ब्‍लेदहियम पैलेस जाएंगे और विंडसर में महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह ब्रिेटेन की पीएम थेरेसा मे के साथ चेकर्स में द्विपक्षीय वार्ता में भी शामिल होंगे। इसके बाद वह स्‍कॉटलैंड स्थित अपने गोल्‍फ कोर्स जाएंगे। ट्रंप का यह यूके दौरा काफी विवादित है। लंदन के मेयर सादिक खान और कई अमेरिकी नेताओं के बीच अपराध और आतंकवाद को लेकर शब्‍दों की जंग जारी है।

मेयर सादिक खान को एतराज

मेयर सादिक खान को एतराज

एक्टिविस्‍ट लिओ मुरे कहते हैं कि मेयर सादिक खान ने उनके इस विरोध प्रदर्शन को गैर-कानूनी माना था। लेकिन जैसे-जैसे हमारे प्‍लान को समर्थन मिलता गया, लोगों ने विरोध प्रदर्शन में मौजूद मजाक को पहचाना और फिर हमें इसकी मंजूरी दी। अब ट्रंप बेबी उड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+