Pro-Palestine Protest: ब्रिटेन में युद्धविराम दिवस पर हुई भारी हिंसा, भड़के PM ऋषि सुनक ने दे दी चेतावनी
इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर दुनिया दो खेमे में बंट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को ब्रिटेन की राजधानी लंगन में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किए गए। इसे ब्रिटिश इतिहास की सबसे बड़े रैली कहा जा रहा है।
इस रैली में के जवाब में इसके जवाब में दक्षिणपंथी समर्थकों ने भी रैली निकाली और दोनों रैलियों में टकराव के चलते हिंसा भड़की। इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि दक्षिणपंथी गुटों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान 9 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

इस रैली में हिंसा भड़कने के बाद 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीएम ऋषि सुनक ने हिंसा की इस घटना पर चिंता जताई है। बता दें कि प्रथम विश्व युद्ध के खत्म होने की याद में ब्रिटेन में हर साल आर्मिस्टिक डे यानी युद्धविराम दिवस मनाया जाता है। इसी दिन लंदन में फिलिस्तीन समर्थकों ने गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर रैली निकाली थी जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच हिंसा हुई।
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि आर्मिस्टिक डे पर रैली आयोजित करना अपमानजनक था। यह दिन हमारे लिए एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आने और उन लोगों को याद करने का समय है जो हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़े और मर गए।
पीएम ने अपने बयान में हिंसा के दृश्यों की निंदा की और कहा कि यह कार्यक्रम एकता के बारे में होना चाहिए था। उन्होंने कहा, "आज जो हमने देखा वो हमारे सशस्त्र बलों के सम्मान की रक्षा नहीं करता, बल्कि उनका अपमान करता है।"
इसके साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में शामिल हुए प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए उन्हें हमास समर्थक बताया। उन्होंने कहा "अल्पसंख्यक लोगों की घृणित हरकतें उन लोगों को कमजोर करती हैं जिन्होंने शांतिपूर्वक अपने विचार व्यक्त करने का विकल्प चुना है।"
सुनक ने कहा कि वह चाहते हैं कि अपराध में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने आगे कहा, "इडीएल ठगों की ओर से पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और सेनोटाफ पर अतिक्रमण करने के मामले में ये सच है और उन लोगों के लिए भी सच है जो आज के विरोध प्रदर्शन में यहूदी विरोधी नारे लगा रहे और हमास समर्थक चिन्ह और कपड़े लहरा रहे। इसमें यहूदी समुदाय ने जिस भय और धमकी का अनुभव किया है वो निंदनीय है।"
ऋषि सुनक ने अपने बयान में आगे कहा, "सभी आपराधिक मामलों का निपटारा कानून की पूरी और तीव्र शक्ति से किया जाना चाहिए। मैंने बुधवार को पुलिस आयुक्त से यही कहा, वे इसके लिए जवाबदेह हैं और मैं यही अपेक्षा करता हूं। मैं आने वाले दिनों में पुलिस आयुक्त से मुलाकात करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications