शाही शादी में छा गईं प्रियंका चोपड़ा, देखिए देशी गर्ल की शानदार तस्वीरें
नई दिल्ली। आज पूरा ब्रिटेन जश्न में डूबा है। आज पूरा ब्रिटेन रॉयल वेडिंग के लिए सजाया गया। प्रिंस हैरी ने हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल को अपना जीवनसाथी चुना। पूरे शान के साथ आज शाही शादी की रस्में निभाई गई। इस शाही शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। उन्हें मेगन मार्केल ने अपनी शादी में खासतौर पर इनवाइट किया था। सब इस बात का कयास लगा रहे थे कि आखिर प्रियंका इस मौके पर क्या पहनेंगी। जब प्रियंका शादी में शामिल होने पहुंची तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। प्रियंका ने इस रॉयल वेडिंग के मौके पर फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका का शाही अंदाज
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी में शामिल होने पहुंची प्रियंका ने बेहद खूबसूरत फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस के साथ हैट लगाई। देशी गर्ल विविएन वेस्टवुड के खूबसूरत ड्रेस पहनकर शाही शादी में शामिल हुई।

रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा का लुक
शाही शादी के लिए विंडसॉर कैसेल के सेंट जॉर्ज चैपल पहुंची प्रियंका बेहद खूसूरत लग रही थी। प्रियंका जाने माने फैशन डिजाइनर विविएने वेस्टवुड के सूट पहन कर आई थीं। उन्होंने लेवेंडर कलर की ली लेंथ ड्रेस पहनी थी। स्कर्ट के साथ उन्होंने जैकेट पहना था और खूबसूरत हैट लगाई थी। ये सूट हैंडक्राफ्टेड था।इस रॉयल शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा का लुक देखकर लोग दीवाने हो गए।

शाही मेहमानों की लिस्ट में ए श्रेणी में शामिल
प्रियंका वहां अभिनेत्री एबीगेल स्पेंसर के साथ पहुंची थी।प्रियंका चोपड़ा मेगन मार्कल की बेहद खास दोस्त हैं। मेगन ने खासतौर पर प्रियंका को अपनी शादी में आमंत्रित किया। शादी में 600 के करीब मेहमान शामिल हुए । प्रियंका को मेहमानों की लिस्ट में ए श्रेणी में रखा गया था।

शाही शादी में खास इंतजाम
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी के लिए पूरे ब्रिटेन में जश्न जैसा माहौल है। इस शाही शादी को यादगार बनाने के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। इस शाही शादी में 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का खर्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में 27 लाख डॉलर यानी करीब 18.9 करोड़ रुपए सजावट पर, 4 करोड़ डॉलर सुरक्षा पर खर्च किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications