क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने बताया, आखिर वो करते क्या हैं!

Google Oneindia News

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट मिडलटन ने पिछले माह अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। ब्रिटिश रॉयल फैमिली में नए मेहमान के वेलकम के बाद प्रिंस और प्रिंसेस ने अपने नए प्रिंस लुईस आर्थर का बर्थ सर्टिफिकेट बनाया, जिसे केंसिंगटन पैलेस ने सार्वजनिक किया है। इस बीच बर्थ सर्टिफिकेट में लुईस आर्थर के पिता प्रिंस विलियम और मां प्रिंसेस केट मिडलटन ने लुईस के बर्थ सर्टिफिकेट में अपना-अपना व्यवसाय को बहुत ही साधारण तरीके से उल्लेख किया है।

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने बताया उनका पेशा

प्रिंस विलियम ने लुईस आर्थर के बर्थ सर्टिफिकेट में अपने व्यवसाय वाले ब्लॉक में 'प्रिंस ऑफ द यूनाइटेड किंगडम' और प्रिंसेस केट ने 'प्रिंसेस ऑफ द यूनाइटेड किंगडम' रखा है। ब्रिटिश रॉयल फैमिली से पहली बार किसी का बर्थ सर्टिफिकेट जारी हुआ है। केट ने प्रिंस विलियम से 2011 में शादी की थी, जो शायद ही कभी प्रिंसेस ऑफ विलियम ऑफ वेल्स का प्रयोग करती है।

विलियम और केट ने अपने तीसरे बच्चे को पिछले माह 23 अप्रैल को जन्म दिया था। बर्थ सर्टिफिकेट में प्रिंस विलियम के तीसरे बच्चे का पूरा नाम 'प्रिंस लुईस आर्थर चार्ल्स ऑफ कैंब्रिज' लिखा गया है। बता दें कि अपने पिता प्रिंस चार्ल्स विलियम के बाद अगले ब्रिटिश प्रिंस विलियम्स ही होंगे।

प्रिंस विलियम ने अपनी कॉलेज फ्रेंड केट से 2011 में शादी रचाई थीं। रॉयल मिलिट्री ज्वॉइन कर चुके प्रिंस विलियम को दिसंबर 2006 में हाउसहोल्ड कैवेलरी में दूसरे लेफ्टिनेंट के रूप में नवाजा गया था। दो साल बाद प्रिंस विलियम को गैटल के सबसे नोबेल ऑर्डर ऑफ द रॉयल नाइट कम्पेनियन के रूप में नियुक्त किया गया था और तब से वे रॉयल वायुसेना पायलट के रूप में शामिल हो गये थे।

Comments
English summary
Prince Willian and Pincess Kate revealed their occuption on LOUIS' BIRTH CERTIFICATE
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X