डॉक्‍टरों से पूछ नहीं पाए थे प्रिंस विलियम कि वह बेटे के पिता बने हैं या बेटी के

वाशिंगटन। ब्रिटिश रॉयल कपल प्रिंस विलियम और केट इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। रविवार को न्‍यूयॉर्क में समय बिताने और एनबीए का मैच देखने के बाद प्रिंस विलियम ने वाशिंगटन जाकर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की। व्‍हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जब यह मुलाकात हुई तो इस दौरान एक ऐसा राज सामने आया जिसके बारे में अभी तक किसी को भी नहीं मालूम है।

obama meets prine william

जॉर्ज लड़का है या लड़की

आने वाले समय में ब्रिटेन के राजा बनने वाले प्रिंस विलियम ने जब ओबामा से मुलाकात की तो उन्‍होंने अपने पिता बनने का अनुभव उनके साथ साझा किया।

मीडिया के सामने उन्‍होंने इस बात को कुबूल किया कि जब वह पहली बार पिता बने तो इतने ज्‍यादा उत्‍साह में थे कि डॉक्‍टर से पूछना ही भूल गए कि केट ने बेटी को जन्‍म दिया है या बेटे को। प्रिंस की मानें तो उस समय पूरे घर में इतनी हलचल मची हुई थी कि किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्‍या किया जाए।

आपको बता दें कि प्रिसं दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और उनकी पत्‍नी केट पांच माह की गभर्वती हैं।

ओबामा के अलावा विलियम ने अमेरिका की पूर्व विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन और उनकी बेटी चेल्‍सी से भी मुलाकात की। हालांकि केट न्‍यूयॉर्क में ही थीं और प्रिंस वाशिंगटन पहुंचे थे। ओबामा से मुलाकात करने के बाद उन्‍होंने वर्ल्‍ड बैंक में लोगों को संबोधित भी किया।

वर्ष 2011 में जब विलियम और केट की शादी हुई थी तो उस समय ओबामा और मिशेल ब्रिटेन गए थे। यहां पर उन्‍होंने बकिंघम पैलेस में जाकर विलियम और केट से मुलाकात की थी। वर्ष 2011 के बाद विलियम और केट की पहली अमेरिकी यात्रा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+